scriptBJP releas first list of candidates, ticket of two MLA cut | UP Assembly Elections 2022 : पहली सूची में जातीय संतुलन साधने के साथ भगदड़ रोकने की कोशिश, दो विधायकों के कटे टिकट | Patrika News

UP Assembly Elections 2022 : पहली सूची में जातीय संतुलन साधने के साथ भगदड़ रोकने की कोशिश, दो विधायकों के कटे टिकट

locationमेरठPublished: Jan 15, 2022 02:52:37 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

UP Assembly Elections 2022 भाजपा की पहली जारी सूची में जातीय संतुलन साधने की कोशिश के साथ ही पार्टी में मची भगदड़ को रोकने की भी कोशिश की गई है। भाजपा ने इस सूची में पहले चरण के चुनाव के साथ दूसरे चरण के उम्मीदवारों की भी सूची जारी की है।

UP Assembly Elections 2022 : पहली सूची में जातीय संतुलन साधने के साथ भगदड़ रोकने की कोशिश, दो विधायकों के कटे टिकट
UP Assembly Elections 2022 : पहली सूची में जातीय संतुलन साधने के साथ भगदड़ रोकने की कोशिश, दो विधायकों के कटे टिकट
UP Assembly Elections 2022 भाजपा में पिछले दिनों से मची भगदड़ से पार्टी नेतृत्व काफी परेशान थे। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक दावेदारों की सूची जारी करने में काफी मंथन चल रहा था। यहीं कारण है कि पार्टी ने पहली सूची में जातीय संतुलन के साथ साथ महिलाओं को टिकट देकर विपक्षियों को यह जताने की कोशिश की है कि आधी आबादी को भी भाजपा में वरीयता दी जाती है। पार्टी ने जारी की गई पहली सूची में 44 ओबीसी,19 एसीसी और 10 महिलाओं को टिकट दिया है। 10 फरवरी को पहले चरण में मेरठ समेत कई जिलों में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने 21 जनवरी को नामांकन की अंतिम तिथि घोषित की है। जिसके पहले प्रत्याशियों की सूची जारी करनी होगी। पश्चिम उप्र में सपा-रालोद गठबंधन के बाद उभरे नए राजनीतिक समीकरण भाजपा की आंखों में चुभ रहे हैं। वहीं पार्टी स्वामी प्रसाद मौर्य के जाने के बाद मची भगदड़ से भी आलाकमान अलर्ट मोड पर आ गए थे। यहीं कारण है कि पार्टी ने पश्चिमी उप्र की अधिकांश सीटों पर वर्तमान विधायकों पर ही भरोसा जताया है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.