3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात चुनाव: BJP का घोषणा पत्र जारी, 5 साल में 20 लाख रोजगार, लड़कियों को मुफ्त इलेक्ट्रिक स्कूटी

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी ने 5 वर्षों में गुजरात के युवाओं को 20 लाख रोजगार देने का वादा किया है। इस घोषणा पत्र के जरिए भाजपा ने हर वर्ग को लुभाने की कोशिश की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 26 Nov 2022, 12:44 PM IST

BJP released manifesto regarding Gujarat assembly elections

BJP released manifesto regarding Gujarat assembly elections

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 से कुछ दिन पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गांधीनगर में श्री कमलम कार्यालय में अपना 'संकल्प पत्र' यानी घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र के जरिए भाजपा ने हर वर्ग को लुभाने की कोशिश की है। बीजेपी ने 5 वर्षों में गुजरात के युवाओं को 20 लाख रोजगार देने का वादा किया है। प्रदेश में बीजेपी की गारमेंट बनने पर गुजरात कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर कोष के तहत 10,000 करोड़ रुपये, सिंचाई नेटवर्क का विस्तार करने के लिए 25,000 करोड़ रुपये का निवेश करने का ऐलान किया है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटील समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है।


गुजरात के लिए बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र के लॉन्च पर जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी राज्य में एंटी-रेडिकलाइजेशन सेल बनाएगी। उन्होंने कहा कि हम संभावित खतरों की पहचान करने और उन्हें खत्म करने के लिए एक एंटी-रेडिकलाइजेशन सेल और आतंकवादी संगठनों और भारत विरोधी ताकतों के स्लीपर सेल बनाएंगे।


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से संबंधित कानून भी बनाएंगे। कानून सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले और निजी संपत्ति पर हमला करने वाले असामाजिक तत्वों से वसूली के बारे में होगा।

यह भी पढ़ें- गुजरात चुनाव के पहले चरण में 21% उम्मीदवारों पर आपराधिक केस, AAP के सबसे ज्यादा दागी

- किसान इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 10,000 करोड़ रुपये
- सिंचाई सुविधाओं के लिए 25,000 करोड़ रुपये
- दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में दो सीफूड पार्क
- पहला ब्लू इकोनॉमी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर
- यूनिफॉर्म सिविल कोड कमेटी की सिफारिशें लागू
- महिलाओं को 5 साल में 1 लाख रोजगार

यह भी पढ़ें- गुजरात चुनाव: त्रिकोणीय मुकाबले की चौसर पर निर्दलीय फेंक रहे चौथा पासा
- सभी मजदूरों को 2 लाख का गारंटी लोन
- संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 2500 करोड़
- गौशाला को बेहतर बनाने के लिए 5000 करोड़
- 9वीं से 12वीं कक्षा तक की छात्रा को मुफ्त साइकिल
- फिशिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस
- छात्राओं को मुफ्त इलेक्ट्रिक स्कूटी
- 5 साल में 20 लाख रोजगार
- देवभूमि द्वारका कॉरिडोर