चुनाव

कांग्रेस के तीन घोषित प्रत्याशी पार्टी छोड़ कर भागे, प्रियंका गांधी हुई हैरान

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होने जा रहा है। कांग्रेस ने अपने कील कांटे दुरूस्त कर लिए हैं। और काफी मंथन के बाद विधानसभा सीटों के लिए एक एक उम्मीदवारों को ऐलान किया जा रहा है। अब तक 166 प्रत्याशियों का टिकट दिए गए हैं।

लखनऊJan 25, 2022 / 07:33 am

Sanjay Kumar Srivastava

कांग्रेस के तीन घोषित प्रत्याशी पार्टी छोड़ कर भागे, प्रियंका गांधी हुई हैरान

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को होने जा रहा है। कांग्रेस ने अपने कील कांटे दुरूस्त कर लिए हैं। और काफी मंथन के बाद विधानसभा सीटों के लिए एक एक उम्मीदवारों को ऐलान किया जा रहा है। अब तक 166 प्रत्याशियों का टिकट दिए गए हैं। पर ताज्जुब यह है कि, इधर कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी टिकट की घोषणा करती हैं। तो उधर कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी भाग कर दूसरे दल में शामिल हो रहे हैं।
कांग्रेस के साथ ये क्या हो रहा है

उत्तर प्रदेश में करीब तीन दशक से सत्ता का वनवास झेल रही देश के सबसे बड़े राजनैतिक दलों में से एक कांग्रेस इस वक्त संकट के दौर से गुजर रही है। चुनाव 2022 के लिए तीन प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्हें कांग्रेस का टिकट मिला। जिनमें युसूफ अली को चमरौआ विधानसभा सीट से चुना गया और वह भाग कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। पर जब टिकट नहीं मिला तो साइकिल पर बैठकर दोबारा हाथ के साथ चल पड़े। रामपुर की ही एक और सीट स्वार-टांडा के लिए हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां को टिकट दिया गया, वो भी कई दशकों के कांग्रेस के साथ रहे रिश्तों को दरकिनार कर कांग्रेस की धुरविरोधी पार्टी भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने मौके का फायदा उठाते हुए अपनी सहयोगी पार्टी अपना दल से स्वार सीट से उम्मीदवार बना मैदान में उतार दिया। वर्ष 2014 के बाद यह पहला मौका है जब भाजपा की किसी भी सहयोगी पार्टी ने मुस्लिम उम्मीदवार को उतारा है। तीसरा उदाहरण है बरेली कैंट सीट सुप्रिया ऐरन का। जिन्होंने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली। और बरेली कैंट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।
यह भी पढ़ें

अब योगी के मठ पर छिड़ी रार, मायावती ने कहा यह है लविश बंगला

कांग्रेस को धक्का

1. चमरौआ – युसूफ अली – सपा ज्वाइन फिर कांग्रेस
2. स्वार-टांडा – हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां – अपना दल (एस)
3. बरेली कैंट सीट — सुप्रिया ऐरन — सपा प्रत्याशी
अपना दल के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे हमजा मियां Hamza Mian will contest Swar seat election on Apna Dal ticket

2014 के बाद यह पहला मौका है जब भाजपा की सहयोगी पार्टी ने किसी मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) ने रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने 13 जनवरी को हमजा मियां को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। पर उन्होंने बड़ी बेरुखी से कांग्रेस से नाता तोड़ लिया। स्वार सीट हमजा मियां का मुकाबला आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम होगा। अब्दुल्ला आजम को सपा से टिकट मिला है।
यह भी पढ़ें

मायावती का सीएम योगी पर हमला, यूपी की दिखाई असली तस्वीर

हमजा मियां के बारे में जानिए Know about Hamza Mian

रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर होने वाला मुकाबला बेहद दिलचस्प रहेगा। आजम खान की ‘रामपुर के नवाब’ परिवार से पुरानी अदावत है। इस सीट पर दो खानदानों की राजनीतिक दुश्मनी की जीत हार को देखने के लिए हर व्यक्ति उत्सुक रहेगा। अब हमजा मियां के बारे में जानिए। हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां (32 वर्ष) कांग्रेस नेता नवाब काजिम अली खान के बेटे हैं। हैदर रामपुर के शाही परिवार से हैं। और दिग्गज कांग्रेस की नेता और रामपुर की पूर्व सांसद बेगम नूर बानो के पोते हैं। हमजा मियां ने एसेक्स विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की है।

Home / Elections / कांग्रेस के तीन घोषित प्रत्याशी पार्टी छोड़ कर भागे, प्रियंका गांधी हुई हैरान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.