अब सीएम योगी आदित्यनाथ के मठ पर रार छिड़ गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहाकि, यह मठ नहीं लविश बंगला है। इस बयान के बाद मामला गरम हो गया है। योगी आदित्यनाथ के कार्यालय की तरफ तुरंत पलटवार हुआ। कहा गया कि, बहन जी! कुछ दिन तो मठ में गुजारिए, आत्मिक शांति मिलेगी। यूपी चुनाव 2022 के लिए 10 फरवरी को वोटिंग होने वाली है। मामला कुछ ऐसे शुरू हुआ कि, गाजियाबाद में चुनाव प्रचार में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहाकि, सत्ता आते ही सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और उनके मंत्रियों ने सबसे पहले अपने लिए बंगलों को निर्माण कराया था। पर भाजपा ने ऐसा कुछ नहीं किया इसके विपरीत 43 लाख गरीब लोगों को आवास दिया गया।