scriptगुजरात चुनाव LIVE: पहले चरण में 60.29% लोगों ने डाला वोट, 788 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में सील | Patrika News
चुनाव

गुजरात चुनाव LIVE: पहले चरण में 60.29% लोगों ने डाला वोट, 788 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में सील

Gujarat Assembly Election 2022 1st Phase voting: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज हो रही है। पहले चरण में गुजरात के कुल 182 विधानसभा सीटों में से 89 पर आज मतदान होंगे। यहां जानिए पहले चरण की वोटिंग से जुड़ी तमाम बड़ी जानकारी।
 

नई दिल्लीDec 01, 2022 / 09:04 pm

Prabhanshu Ranjan

gujarat-assembly-election-2022-first-phase-voting-today-at-25434-polling-booth_1.gif

Gujarat Assembly Election 2022 1st Phase voting

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज हो रही है। पहले चरण में 25434 बूथों पर 23977670 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुबह आठ बजे से पहले चरण की वोटिंग शुरू हुई। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने बताया कि चुनाव के लिए सभी बूथों पर मतदान जारी है। पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न कराने के लिए आयोग प्रतिबद्ध है। गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से 89 पर आज वोटिंग होगी। पहले चरण के मतदान में दक्षिण गुजरात के 19 जिलों और कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्रों की 89 सीटों पर मतदान होना है। इसके लिए कुल 788 उम्मीदवार मैदान में हैं। इससे पहले 29 नवंबर को पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा था। गुजरात में विधानसभा चुनाव दो चरणों में– 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होने हैं, जबकि नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।


पहले चरण की वोटिंग आज यानि की गुरुवार को सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 5.30 बजे तक चलेगी। इस चरण के तहत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2,39,76,670 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। इसमें 1,24,33,362 पुरुष, 1,15,42,811 महिला और 497 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। बता दें कि राज्य में कुल 4,91,35,400 मतदाता रजिस्टर्ड हैं।

पहले चरण के मतदान के लिए 25,434 मतदान केंद्र बनाए गए है। जिसमें शहरी क्षेत्रों में 9,018 और ग्रामीण क्षेत्रों में 16,416 मतदान केंद्र शामिल होंगे। पहले चरण के चुनाव में कुल 34,324 बैलेट यूनिट, 34,324 कंट्रोल यूनिट और 38,749 VVPAT (वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) का इस्तेमाल किया जाएगा। सभी बूथों पर सुरक्षा के लिए पुलिस और पारा मिलिट्री जवानों की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें – गुजरात चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा, कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज

पहले चरण में 60.29% लोगों ने डाला वोट, 788 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में सील
गुजरात में पहले चरण की 89 विधानसभा सीटों में लोगों ने 60.29% से अधिक की वोटिंग की। सबसे ज्यादा वोटिंग निजार विधानसभा सीट पर 77.87% और सबसे कम वोटिंग गांधीधाम में 39.89% हुई। गुजरात की मुख्य चुनाव अधिकारी पी. भारती ने बताया कि पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है।
https://twitter.com/hashtag/GujaratElections?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
शाम 5 बजे तक 56.88 प्रतिशत वोटिंग
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत शाम 5 बजे तक 56.88 प्रतिशत वोटिंग हुई है। बताया जा रहा है कि 5 बजे के बाद भी कई पोलिंग बूथों पर मतदाता वोट डालने के लिए लाइन में लगे हैं।
https://twitter.com/hashtag/GujaratElection2022?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
भाजपा के पक्ष में जा रहा गुजरात चुनाव: जेपी नड्डा
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि “गुजरात का चुनाव भाजपा के पक्ष में जा रहा है। राज्य में प्रधानमंत्री मोदी के लिए बहुत प्यार है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात में विकास का काम किया है। हमने आज के मतदान में सकारात्मक परिणाम देखे हैं।”
 
https://twitter.com/AHindinews/status/1598274043165429760?ref_src=twsrc%5Etfw
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के सात घंटे पूरे हो गए है। अब ढाई घंटे और वोटिंग होनी है। इधर चुनाव आयोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार शाम तीन बजे तक गुजरात में 48.48 प्रतिशत वोटिंग हुई। यहां शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान होना है।
https://twitter.com/hashtag/GujaratElections2022?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के शुरुआती छह घंटे पूरे हो चुके हैं। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हुई थी। दिन चढ़ने के साथ मतदान के रफ्तार में भी तेजी देखने को मिली है। वोटर टर्नआउट के अनुसार गुजरात में दोपहर एक बजे तक 34.48 प्रतिशत वोटिंग हुई। इस दौरान कहीं से भी कोई झड़प या बवाल की सूचना नहीं है।

https://twitter.com/hashtag/GujaratElections2022?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
दिन चढ़ने के साथ गुजरात में वोटिंग प्रतिशत बढ़ रहा है। चुनाव आयोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 11 बजे तक राज्य में 18.95 प्रतिशत वोटिंग हुई। सुबह 11 बजे तक गुजरात में 18.95% वोटिंग हुई है। तापी में सबसे ज्यादा 26.47 प्रतिशत मतदान हुआ है।


पहले चरण में आज 788 उम्मीदवारों किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। पहले चरण में 339 निर्दलीय भी मैदान में हैं। पहले चरण में जिन 89 सीटों पर मतदान होने जा रहा है, वहां 2017 के चुनाव में बीजेपी ने 48 पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने 40 सीटें जीती थीं। हालांकि इस बार भाजपा और कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार किसे कितनी सीटों पर जीत मिलती है।

https://twitter.com/hashtag/GujaratElections2022?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
?/h2

गुजरात चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के लिए आज हो रहे मतदान में वोटरों का उत्साह देखते ही बन रहा है। बूथों पर वोटरों की लंबी-लंबी लाइनें लगी है। पहले घंटे में 4.78 फीसदी वोटिंग हुई। दिन चढ़ने के साथ-साथ वोटिंग प्रतिशत और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

https://twitter.com/hashtag/GujaratAssemblyPolls?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के लिए बूथों पर सीनियर सिटीजन और दिव्यांगों के लिए खास व्यवस्था की गई है। सभी बूथों रैंप की सुविधा सुनिश्चित किए जाने का निर्देश आयोग ने पहले ही दिया था। इसके चुनाव कार्य में लगे अधिकारी और जवान भी वृद्ध वोटरों की मदद कराते हुए नजर आ रहे हैं।
https://twitter.com/hashtag/GujaratElections2022?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

गुजरात चुनाव के तहत राज्य के कई सीनियर नेताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें बीजेपी के केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, विधानसभा स्पीकर निमाबेन आचार्य, क्रिकेटर रविंद्र जडेजा और उनकी पत्नी रिवाबा सोलंकी के साथ जडेजा के पिता और बहन ने भी मताधिकार का प्रयोग किया। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने सूरत में वोटिंग की। भरूच में कांग्रेस के वरिष्ठ दिवंगत नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने वोटिंग की।

https://twitter.com/hashtag/GujaratAssemblyPolls?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

गुजरात चुनाव के पहले चरण में हो रही वोटिंग में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी अपनी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे। राजकोट के बूथ पर मतदान के बाद उन्होंने स्याही लगी हुई ऊंगुली दिखाई। साथ ही ज्यादा-ज्यादा मतदान करने की सभी लोगों से अपील की।


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मंगुभाई पटेल ने भी पत्नी के साथ मतदान किया। अपने गृहनगर नवसारी में उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया। जामननगर उत्तरी सीट से बीजेपी की प्रत्याशी और क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा सोलंकी ने भी मतदान किया।


https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान कांग्रेस के एक विधायक ने अपने अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। अमरेली के कांग्रेस विधायक परेश धनानी साइकिल पर सिलेंडर लादकर वोटिंग करने पहुंचे। उन्होंने इसके लिए गैस की आसमान छूती कीमत के लिए सरकार पर निशाना साधा।

https://twitter.com/hashtag/GujaratAssemblyPolls?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


इस बार गुजरात चुनाव में भाजपा, कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी भी मैदान में है। आप की दावेदारी यह चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। तीनों राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। पहले चरण के चुनाव प्रचार में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सभा और रोड-शो किए।

कांग्रेस की ओर से राजस्थान सीएम अशोक गहलोत, राहुल गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित अन्य नेताओं ने प्रचार की बागडोर संभाली। जबकि आप की ओर से दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सहित बड़े नेताओं ने कई प्रचार सभाएं की।

Home / Elections / गुजरात चुनाव LIVE: पहले चरण में 60.29% लोगों ने डाला वोट, 788 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में सील

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो