30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा, कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज

Gujrat Assembly Elections 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 89 सीटों के लिए गुरुवार को मतदान होगा। गुजरात चुनाव के पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को पुलिस ने पाटण में एक भाजपा और एक कांग्रेसी नेता पर मामला दर्ज किया है। जानें उन पर क्या आरोप हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 29 Nov 2022, 6:15 PM IST

con-bjp.jpg

गुजरात चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा, कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज

गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को पुलिस ने पाटण के एक भाजपा और एक कांग्रेसी नेता पर मामला दर्ज किया है। भाजपा नेता मनोज पटेल पर जहां धार्मिक भावनाओं को आहत करने और कांग्रेस के किरीट पटेल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। गुजरात चुनाव के पहले चरण की 89 सीटों के लिए गुरुवार को मतदान होगा। पहले दौर में सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण गुजरात की सीटों पर वोटिंग पड़ेगी।

भाजपा प्रत्याशी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप

भाजपा नेता मनोज पटेल पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य करने और चुनावी अधिकारों में हस्तक्षेप करने और धार्मिक स्थान पर अपराध करने के लिए मामला दर्ज किया गया है।

मामले की हो रही है जांच

सहायक निर्वाचन अधिकारी संदीप पटेल ने डिवीजन थाने में अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि, भाजपा की पाटण प्रत्याशी राजुल देसाई को कस्बे के सालीवाडो वार्ड में जनसभाओं को संबोधित करने की अनुमति दी गई थी। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी नेता मनोज पटेल ने ऐसा भाषण दिया जो दो समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा कर सकता है। भाषण का एक वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर प्रसारित है। भाषण आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। मामले की जांच पुलिस इंस्पेक्टर ए.एस. वसावा कर रहे हैं।

चुनाव प्रचार टाइम का किया कांग्रेस प्रत्याशी ने उल्लघंन

डिवीजन थाने में दर्ज कांग्रेस प्रत्याशी व मौजूदा विधायक किरीट पटेल के मामले में चुनाव अधिकारी डीडी परमार ने कहा कि, आदर्श आचार संहिता के तहत रात 10 बजे तक ही चुनाव प्रचार कर सकते हैं, लेकिन 25 नवंबर को कांग्रेस प्रत्याशी किरीट पटेल ने रात 11.10 बजे तक गुलशननगर सोसायटी के पास प्रचार किया। यह लोक व्यवस्था का भी उल्लंघन है। पटेल पर सार्वजनिक व्यवस्था के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े - गुजरात चुनाव में 'आप' को झटका, वसंत खेतानी भाजपा में शामिल केजरीवाल निराशा

यह भी पढ़े - Gujarat Election : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना