नई दिल्लीPublished: Dec 05, 2022 06:01:06 pm
Shaitan Prajapat
Gujrat Assembly Elections 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 14 मध्य और उत्तरी जिलों की 93 सीट पर मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में 61 राजनीतिक पार्टियों के 833 उम्मीदवार मैदान में हैं।
Gujrat Assembly Elections 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। 93 सीटों के लिए इस चरण में 61 राजनीतिक पार्टियों के कुल 833 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच मुकाबला है। राज्य चुनाव निकाय के अनुसार, उम्मीदवारों में 285 निर्दलीय भी शामिल हैं। गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं। सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों की 89 सीट पर पहले चरण में एक दिसंबर को मतदान संपन्न हुआ। पहले चरण में औसत मतदान 63.31 प्रतिशत दर्ज किया गया था। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने मतदान करने के बाद कहा इस बार बीजेपी चुनाव में सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ेगी।