28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात चुनाव : दूसरे चरण की वोटिंग से पहले PM मोदी ने मां का लिया आशीर्वाद; देखें तस्वीरें

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर यानी कल 93 सीटों पर वोटिंग होगी। इस चरण में 74 सामान्य सीटें, 6 अनुसूचित जाति और 13 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। दूसरे चरण में कुल 833 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इस चरण के मतदान में 61 राजनीतिक पार्टीयों के 833 उम्मीदवार मैदान पर हैं, जिसमें कुल 2,51,58,730 मतदाता वोट डालेंगे। वोटिंग से पहले आज प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद पहुंचे और अपनी मां का आशीर्वाद लिया, जो इस साल 99 साल की हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 4 Dec 2022, 8:47 PM IST

gujarat-election-before-the-second-phase-of-voting-pm-modi-took-the-blessings-of-his-mother-view-photos1.jpg

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर यानी कल 93 सीटों पर वोटिंग होगी। इस चरण में 74 सामान्य सीटें, 6 अनुसूचित जाति और 13 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। दूसरे चरण में कुल 833 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इस चरण के मतदान में 61 राजनीतिक पार्टीयों के 833 उम्मीदवार मैदान पर हैं, जिसमें कुल 2,51,58,730 मतदाता वोट डालेंगे। वोटिंग से पहले आज प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद पहुंचे और अपनी मां का आशीर्वाद लिया, जो इस साल 99 साल की हो गई।

gujarat-election-before-the-second-phase-of-voting-pm-modi-took-the-blessings-of-his-mother-view-photos2.jpg

पीएम मोदी आखिरी बार जून में अपनी मां के 99वें जन्मदिन पर उनसे मिलने गए थे। PM की मां हीराबेन मोदी प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ गांधीनगर के बाहरी इलाके में रायसन गांव में रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी कल अहमदाबाद में सुबह 8.30 बजे वोट डाल सकते हैं।

gujarat-election-before-the-second-phase-of-voting-pm-modi-took-the-blessings-of-his-mother-view-photos-3.jpg

कल दूसरे चरण के दौरान 26,409 मतदान केंद्रों में वोट डाले जाएंगे। गुजरात की मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. भारती के अनुसार दूसरे चरण में वोटिंग के लिए 37,432 बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट 36,157 और 40,066 VVPAT यूज किए जाएंगे। वहीं इस वोटिंग प्रक्रिया के लिए 1,13,325 कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है।

gujarat-election-before-the-second-phase-of-voting-pm-modi-took-the-blessings-of-his-mother-view-photos_1.jpg

कल गुजरात के 14 मध्य और उत्तरी जिलों की 93 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। 2017 के विधानसभा चुनावों में इन 93 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 51 सीटें जीतीं थी। वहीं कांग्रेस ने 39 सीटें जीती थी, जबकि तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई थी।