scriptloksabha election 2024: बोली दिया कुमारी -पीएम मोदी ने समझी माताओं व बहनों की पीड़ा’ | Lok Sabha election 2024: Diya Kumari said- PM Modi understood the pain of mothers and sisters | Patrika News
चुनाव

loksabha election 2024: बोली दिया कुमारी -पीएम मोदी ने समझी माताओं व बहनों की पीड़ा’

महंगाई व बेरोजगारी कोई मुद्दा नहीं है। युवा पहले काम मांगते थे अब दूसरों को काम दे रहे हैं। इसका श्रेय पीएम मोदी को जाता है। इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ा है। लखपति दीदी योजना में भी 3 करोड़ तक लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में मां बहन, बेटियां सुरक्षित […]

अजमेरApr 18, 2024 / 10:46 pm

Dilip

ajmer lok sabha election 2024

bjp meet मातृशक्ति सम्मेलन

महंगाई व बेरोजगारी कोई मुद्दा नहीं है। युवा पहले काम मांगते थे अब दूसरों को काम दे रहे हैं। इसका श्रेय पीएम मोदी को जाता है। इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ा है। लखपति दीदी योजना में भी 3 करोड़ तक लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रदेश में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में मां बहन, बेटियां सुरक्षित नहीं थी। उत्पीडन, बलात्कार, अत्याचार की खबरें रोजाना सुनने को मिलती थीं। कांग्रेस के पास ना नीति है और ना ही नीयत है, जबकि पीएम मोदी का नारा है कि नीयत अच्छी तो नतीजे भी अच्छे होंगे। यह बात उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय परिसर में आयोजितमातृशक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
3 करोड़ तक लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया है। वे माता बहनों की पीड़ा समझते हैं। स्वच्छ भारत, शौचालय योजना, उज्ज्वला योजना आदि कई योजनाओं की उन्होंने सौगात दी है। लखपति दीदी योजना में भी 3 करोड़ तक लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी, अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल, प्रदेश उपाध्यक्ष वनिता जैमन, भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, महापौर बृजलता हाड़ा, महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता प्रमुख सरिता गैना, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री वंदना नोगिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल जैसवाल, जिला प्रभारी बीरमदेव आदि का अभिनंदन किया। अंत में मोर्चा की शहर अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव ने आभार जताया।
पढ़ें यह खबर भी: Weather Update: दिनभर तीखी धूप का असर, शाम को मंडराए आसमान में बादल

महिलाओं का मिल रहा है समर्थन

दिया कुमारीअजमेर. उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि पीएम मोदी ने प्रत्येक योजना में महिला को केन्द्र में रखा है। यही वजह है कि महिलाओं का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। वे अजमेर में पत्रकारों से मुखातिब हुईं। बेरोजगारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि महंगाई व बेरोजगारी कोई मुद्दा नहीं है। युवा पहले काम मांगते थे अब दूसरों को काम दे रहे हैं। इसका श्रेय पीएम मोदी को जाता है। इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ा है।
नाराजगी से इनकार

राजपूत समाज की नाराजगी से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि गत दस साल में जितना विकास देश में हुआ उतना पहले कभी नहीं हुआ। मोदी के तीसरे कार्यकाल में विश्व में भारत की अर्थव्यवस्था तीसरे स्थान पर पहुंचेगी।
व्यक्ति की परख

अशोक गहलोत के बयान भाजपा में आने वाला दूध का धुला हो जाता है पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। पार्टी में आने वाले व्यक्ति की परख के बाद ही उसे लिया जाता है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के प्रचार में कम दिखाई देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से जुड़ीं हैं। अभी वह झालावाड़ में हैं। आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों में जाएंगी।
लोग जुड़ रहे भाजपा से
दिया कुमारी ने कहा कि भाजपा में आकर्षण के चलते लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। पीएम मोदी के कामकाज ने देश को नई पहचान दिलाई है। इसके चलते ही भारत विकसित राष्ट्र बनने की तरफ कदम बढ़ा चुका है। 2047 में भारत दुनिया के विकसित राष्ट्रों में शामिल होगा। बेरोजगारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि महंगाई व बेरोजगारी कोई मुद्दा नहीं है। युवा पहले काम मांगते थे अब दूसरों को काम दे रहे हैं। इसका श्रेय पीएम मोदी को जाता है। इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ा है।

Home / Elections / loksabha election 2024: बोली दिया कुमारी -पीएम मोदी ने समझी माताओं व बहनों की पीड़ा’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो