scriptPuducherry Election Results 2021: क्या पुडुचेरी में भाजपा अगली सरकार का हिस्सा होगी ? | Puducherry Election Results 2021 | Patrika News
चुनाव

Puducherry Election Results 2021: क्या पुडुचेरी में भाजपा अगली सरकार का हिस्सा होगी ?

Puducherry Election Results 2021: एग्जिट पोल के अनुसार, क्या पुडुचेरी में भाजपा अगली सरकार का हिस्सा होगी, इस बारे में जल्द ही पता चल जाएगा।

May 02, 2021 / 11:49 am

विकास गुप्ता

Puducherry Election Results  2021: क्या पुडुचेरी में भाजपा अगली सरकार का हिस्सा होगी

Puducherry Election Results 2021: क्या पुडुचेरी में भाजपा अगली सरकार का हिस्सा होगी

चेन्नई। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव Puducherry Election Results 2021 के लिए मतगणना जारी है। पुडुचेरी में भाजपा BJP के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (RJD) की जीत की भविष्यवाणी करने वाले जनमत सर्वेक्षण और एग्जिट पोल के अनुसार, क्या पुडुचेरी में भाजपा BJP अगली सरकार का हिस्सा होगी, इस बारे में जल्द ही पता चल जाएगा। भाजपा को इन सभी सालों में तमिलनाडु और पुडुचेरी Puducherry Election में पहचान बनाने में मुश्किल हो रही है।

Tamil Nadu Election Results 2021 Live Updates: चेन्नई में DMK दफ्तर के बाहर समर्थक मना रहे जश्र

मतदान प्रतिशत 81.69 रहा था-
पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस (16 सीटों पर चुनाव), भाजपा (9) और एआईएडीएमके(5) शामिल है। 30 सदस्यीय विधानसभा के लिए एनडीए की प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस गठबंधन में कांग्रेस (14 सीटें), डीएमके (13), सीपीआई (1), वीसीके (1) और एक निर्दलीय (1) शामिल हैं। यहां 6 अप्रैल को चुनाव हुआ था और मतदान का प्रतिशत 81.69 था।

Puducherry Election Results 2021 Live Updates: कांग्रेस की एक सीट जीत, बीजेपी 11 सीटों पर आगे

चुनाव परिणाम तय करेंगे भाजपा का भविष्य-
राजनीतिक विश्लेषक कोलाहल श्रीनिवास ने आईएएनएस को बताया, “ऐसी सरकार को देखना दिलचस्प होगा, जिसका हिस्सा भाजपा होगी। यह पहली बार होगा जब भाजपा तमिल भाषी राज्य में सरकार का हिस्सा होगी।” उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा अगली सरकार का हिस्सा होगी या नहीं, यह चुनाव परिणाम पर निर्भर करता है कि अखिल भारतीय एन आर कांग्रेस कैसा प्रदर्शन करती है।

Home / Elections / Puducherry Election Results 2021: क्या पुडुचेरी में भाजपा अगली सरकार का हिस्सा होगी ?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो