scriptUP Assembly Election 2022: करहल में हार के डर से अखिलेश को छूट रहे पसीने -अनुराग ठाकुर | UP Assembly Election 2022 Anurag Thakur attacks on Akhilesh Yadav | Patrika News
चुनाव

UP Assembly Election 2022: करहल में हार के डर से अखिलेश को छूट रहे पसीने -अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि करहल में अपनी हार को देखकर उन्हें पसीना छूट रहा है। सपा की ज़मीन खिसक चुकी है इसलिए भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल पर हमला करवाया गया। उन्होंने कहा, दूसरे चरण के मतदान के बाद सपा की बौखलाहट देखने को मिल रही है।

लखनऊFeb 16, 2022 / 11:05 pm

Vivek Srivastava

अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधि मंडल चुनाव आयोग से मिला

अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधि मंडल चुनाव आयोग से मिला

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी के चुनाव सह प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधि मंडल चुनाव आयोग से मिला। भाजपा ने चुनाव आयोग को दी गई शिकायत में कहा है कि समाजवादी पार्टी चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करने के लिए भाजपा के प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं पर हमले करा रही है। अखिलेश यादव के निर्देश पर ही ऐसी घटनाएं की जा रही हैं। करहल में अपनी हार को देखकर उन्हें पसीना छूट रहा है। सपा की ज़मीन खिसक चुकी है इसलिए भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल पर हमला करवाया गया। उन्होंने कहा, दूसरे चरण के मतदान के बाद सपा की बौखलाहट देखने को मिल रही है। जनता ने जिस तरह कमल का बटन दबाया उससे अखिलेश का पसीना छूट रहा है।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद गीता शाक्य पर हमला हुआ। एसपी सिंह बघेल पर सपा के गुंडों ने हमला किया। मैनपुरी जिले की जिस करहल सीट पर एसपी सिंह बघेल पर पत्थर और डंडे चलाए गए, इन सपा के गुंडों पर चुनाव आयोग कार्रवाई करे। हर बूथ पर वोटिंग सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाए। वोट डालने वाले हर वोटर की पहचान सुनिश्चित की जाए। आपराधिक प्रवृत्ति के सभी लोगों को चिह्नित कर आयोग कार्रवाई करे।
यह भी पढ़ें

बुंदेलखंड ने भाजपा का साथ और भाजपा ने बुंदेलखंड का साथ कभी नहीं छोड़ा – मौर्य



उन्होंने कहा कि मैनपुरी इटावा समेत अन्य जगहों के सपा के गुंडों पर मतदान से पहले कार्रवाई हो। अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाए। दूसरे चरण के बाद अखिलेश यादव को आज़म खान याद आ गए। पांचवें और छठे चरण में अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी याद आ जाएंगे। पूरे प्रदेश में चुनाव जीतने के लिए समाजवादी पार्टी अराजकता की आड़ लेकर लोगों को डराने धमकाने का काम कर रही है, लेकिन प्रदेश की जनता सपा के गुंडाराज और दंगाराज से पीछा छुड़ा चुकी है। वह इन्हें दोबारा किसी सूरत में नहीं आने देगी। उसे भाजपा की सरकार पसंद है, वह फिर से भाजपा को 300 प्लस सीटों का आशीर्वाद देने जा रही है।

यह भी पढ़ें

संत रविदास दिलाएंगे सत्ता, वाराणसी में जुटी नेताओं की भीड़, योगी से लेकर अन्य दलों में सबसे पहले की होड़

Home / Elections / UP Assembly Election 2022: करहल में हार के डर से अखिलेश को छूट रहे पसीने -अनुराग ठाकुर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो