scriptअजय देवगन के पिता वीरू देवगन हॉस्पिटल में भर्ती | Ajay devgan's father veeru devgan hospitalised | Patrika News
मनोरंजन

अजय देवगन के पिता वीरू देवगन हॉस्पिटल में भर्ती

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन मुंबई के बाहर शूटिंग कर रहे थे, लेकिन उन्हें शूटिंग बीच में छोड़कर अपने घर लौटना पड़ा।

सीधीNov 22, 2015 / 12:41 pm

Nidhi Sharma

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन मुंबई के बाहर शूटिंग कर रहे थे, लेकिन उन्हें शूटिंग बीच में छोड़कर अपने घर लौटना पड़ा।


दरअसल अजय के पिता वीरू देवगन की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।


पिता की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही अजय तुरंत मुंबई लौट आए।
अजय के पिता पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, फिर उन्हें निमोनिया हो गया, जिसके बाद उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।


राहत की बात ये ही अब वीरू देवगन की हालत स्थिर है, लेकिन फिलहाल उन्हें आईसीयू में ही रखा गया है। अजय के प्रवक्ता ने बताया कि वीरू जी को निमोनिया हो गया था।

kajol with ajay devgan

कई दिनों से घर पर ही उनका इलाज हो रहा था, लेकिन उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।
अब वीरू देवगन की सेहत में सुधार है, फिलहाल वे हॉस्पिटल में ही हैं। ये खबर अजय को तब मिली, जब वे मसूरी में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शिवाय’ की शूटिंग कर रहे थे।

ajay devgan

पिता की बीमारी की खबर सुनते ही अजय तुरंत लौट आए। आपको बता दें कि अजय के पिता वीरू देवगन बॉलीवुड का एक जाना-माना नाम है। वे स्टंट और एक्शन डायेरक्टर रह चुके हैं। उन्होंने करीब 80 फिल्मों में एक्शन सींस डायरेक्ट किए हैं।


ajay devgan

Home / Entertainment / अजय देवगन के पिता वीरू देवगन हॉस्पिटल में भर्ती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो