scriptयह है KRK का वह विवादित ऑडियो जिस पर मचा है बवाल | Ajay Devgn tweets KRK Kumar Mangat audio clip, demands investigation | Patrika News
मनोरंजन

यह है KRK का वह विवादित ऑडियो जिस पर मचा है बवाल

इंडस्ट्री में कमाल आर. खान एेसे शख्स हैं जो अक्सर अपने बड़बोलेपन के कारण विवादों में घिर जाते हैं।

Sep 03, 2016 / 10:18 am

santosh

इंडस्ट्री में कमाल आर. खान एेसे शख्स हैं जो अक्सर अपने बड़बोलेपन के कारण विवादों में घिर जाते हैं। एक बार फिर उन्होंने फिल्म ‘शिवाय’ और ‘एे दिल है मुश्किल’ को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है। 
हाल ही उन्होंने सोशल साइट पर करण जौहर की फिल्म ‘एे दिल…’ की तारीफ की और ‘शिवाय’ की बुराई। इसके बाद अजय देवगन ने एक ऑडियो शेयर किया, जिसमें कुमार मंगत से कमाल कह रहे हैं कि उन्हें एेसा करने के लिए करण जौहर ने 25 लाख रुपए दिए। 
इस विवाद के बाद अजय का कहना है कि मैं इस इंडस्ट्री में काफी सालों से हूं। यदि कोई कमाल का साथ दे रहा है तो यह गलत बात है। सच्चाई जो भी है वह सामने आनी चाहिए। उधर, करण ने इस बारे में कोई कमेंट नहीं किया है।

Home / Entertainment / यह है KRK का वह विवादित ऑडियो जिस पर मचा है बवाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो