scriptअर्जुन कपूर ने किया अक्षय कुमार को रिप्लेस, इस सुपरहिट फिल्म के रीमेक में तीसरी बार साथ नजर आएंगे ‘अर्जुन-परिणीति’ | Arjun kapoor to replace Akshay Kumar in Namastey London Sequel, will be seen with Parineeti Chopra | Patrika News
मनोरंजन

अर्जुन कपूर ने किया अक्षय कुमार को रिप्लेस, इस सुपरहिट फिल्म के रीमेक में तीसरी बार साथ नजर आएंगे ‘अर्जुन-परिणीति’

अर्जुन और परिणीति की जोड़ी जल्द ही एक और फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में भी दिखाई देगी। ‘नमस्ते इंग्लैंड’ 10 साल पहले यानि 2007 में आई अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की सुपरहिट फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ का सीक्वल होगी। इस फिल्म में अब खिलाड़ी कुमार की जगह बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर काम करते नजर आ सकते हैं।

Jul 11, 2017 / 12:34 pm

guest user

बॉलीवुड के इशकजादे अर्जुन और परिणीति जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में नजर आने वाले है। लेकिन इस फिल्म के अलावा अर्जुन और परिणीति की जोड़ी जल्द ही एक और फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में भी दिखाई देगी। अगर यह खबर सही हुई तो ‘इशकजादे’ और ‘संदीप और पिंकी फरार’ के बाद यह अर्जुन और परिणीति की साथ में तीसरी फिल्म होगी। 

करण जौहर की फिल्म में 90 के दशक की ये फेमस जोड़ी 25 साल बाद बड़े पर्दे पर आएगी साथ नजर


आपको बता दें कि फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ 10 साल पहले यानि 2007 में आई अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की सुपरहिट फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ का सीक्वल होगी। इस फिल्म से ही अक्षय और कैटरीना ने अपनी हिट जोड़ी जमाई थी। विपुल शाह अब अपनी इसी सुपरहिट फिल्म का सीक्वल बनाने वाले है। लेकिन इस फिल्म में अब खिलाड़ी कुमार की जगह बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर काम करते नजर आ सकते हैं।
आपको बता दें कि अक्षय और विपुल की दोस्ती 16 साल पुरानी है और इस फिल्म में विपुल अक्षय को ही लेना चाहते थे। विपुल ने एक इंटरव्यू में कहा था, अक्षय का कोई रिप्लेसमेंट नहीं हो सकता और वह उन्हें लेकर ही फिल्म बनाएंगे। विपुल अक्षय के साथ सोनाक्षी सिन्हा को भी इस फिल्म मेें लेना चाहते थे। लेकिन खिलाड़ी कुमार के बिजी शिड्यूल की वजह से उनका ये प्रोजेक्ट काफी समय से होल्ड पर था।
वहीं अब विपुल ने एक बार फिर से अपने इस प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू किया है जिसमें वो अर्जुन कपूर को लेना चाहते हैं। लेकिन अर्जुन से अपनी अफेयर की खबरों के चलते सोनाक्षी ने इस फिल्म से किनारा कर लिया है। जिस वजह से यह फिल्म अब परिणीति चोपड़ा को मिली है। हालांकि अभी तक विपुल शाह ने फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 
फिलहाल अर्जुन कपूर अपनी फिल्म ‘मुबारकां’ के प्रमोशन में बिजी है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर पहली बार डबल रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में अर्जुन के साथ अनिल कपूर, अथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म ‘मुबारकां’ 28 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

Home / Entertainment / अर्जुन कपूर ने किया अक्षय कुमार को रिप्लेस, इस सुपरहिट फिल्म के रीमेक में तीसरी बार साथ नजर आएंगे ‘अर्जुन-परिणीति’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो