उन्होंने बताया कि उनकी ड्रग की आदत को छुड़ाने के लिए उन्हें अमेरिका के ड्रग्स रिहैब भेजा गया था। इस दौरान किसी ने उनकी मां नरगिस का रिकॉर्डेड मैसेज प्ले कर दिया, जिसे नरगिस ने संजय के लिए रिकॉर्ड किया था। इस मैसेज में वो कहती हैं- 'संजू किसी भी चीज से बढ़कर अपनी विनम्रता को रखना। अपने चरित्र को साफ रखना। कभी शो ऑफ मत करना। नम्र रहना और हमेशा बड़ों का सम्मान करना। ये वो चीजें हैं, जो तुम्हे आगे लेकर जाएंगी और तुम्हे काम करने की ताकत देंगी।'