29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब शो के दौरान इमोशनल हुईं माधुरी दीक्षित, बेटों से जुड़ी इस बात से आ गया था रोना

धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्होंने 80 और 90 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। अपनी डांसिंग स्किल, खूबसूरती, एक्टिंग के दम पर उन्होंने बड़ी ही कम उम्र में शोहरत हासिल कर ली थी। न जाने कितने फैंस उनसे शादी करने के लिए बेताब थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 9 Dec 2021, 9:15 PM IST

madhuri_dixit.png

madhuri dixit got emotinal during show

फैंस ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री से भी न जाने कितने स्टार्स का दिल माधुरी दीक्षित पर आ गया था। उन्होंने अपनी मुस्कान से सबको रिझा लिया था। 80 औऱ 90 के दशक के लगभग हर बड़े और फेमस एक्टर के साथ माधुरी ने काम भी किया और हिट फिल्में भी दीं।


फिर एक दौर आया जब माधुरी दीक्षित ने फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया। दरअसल वो शादी के बाद विदेश में सेटेल हो गईं थी। खबरें थी कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है, लेकिन ऐसा नहीं था उन्होंने एक बार फिर इंडस्ट्री में वापसी की, और अपनी वापसी के बाद एक बार फिर उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में की। यहां तक की अब वह बड़े पर्दे के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। जज की भूमिका निभाते हुए उन्होंने बीते कुछ सालों में कई शोज जज किए हैं।

यह भी पढ़ेंः जब मिथुन चक्रवर्ती को करना पड़ा था गंदे आरोपो का सामना, सुष्मिता ने डायरेक्टर को बताई थी ऐसी बात

हाल ही में एक शो के दौरान उन्होंने एक कंटेस्टेंट ने अपनी मां को पर्फार्मेंस डेडिकेट की थी। जिसको देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंखों में आंसू आ गए थे। अपनी परफार्मेंस के बाद कंटेस्टेंट ने कहा था कि मुझे अपनी मां के फोन को नजरअंदाज करने और उनको अहमियत नहीं देने का पछतावा है। इसके बाद माधुरी दीक्षित ने भी अपना दर्द बयां किया।


माधुरी दीक्षित ने बताया कि कभी-कभी उनके बेटे भी उन्हें अहमियत नहीं देते हैं। वो कहती हैं कि मुझे उस वक्त बहुत बुरा लगता है जब मैं उन्हें बार-बार बुलाती हूं लेकिन जब वो नहीं आते हैं तब मैं कुछ नहीं कर सकती। बात तो यह है कि इस दुनिया में हर मां अपने बच्चों की सरक्षी होती है। जब मैं छोटी थी तब मैं भी यहीं करती थी, लेकिन अब मैं खुद एक मां हूं तो मुझे पता है कि कितना बुरा लगता है।


बता दें कि यह एपिसोड मॉम स्पेशल एपिसोड था, जिसमें सभी कंटेस्टेंट अपनी मां को ट्रिब्यूट दे रहे थे। इस दौरान सभी कंटेस्टेंट की मां वहां मौजूद थीं। यह एपिसोड बेहद ही इमोशनल एपिसोड रहा था। इस दौरान कई बार वहां मौजूद सभी लोग इमोशनल होते नजर आएं।

यह भी पढ़ेंः शादी के साल भर भी साथ नहीं निभा पाए ये बॉलीवुड के सितारे, इतना करीब आकर क्यों टूटीं ये जोड़ियां


इसी दौरान जजेज भी कई बार इमोशनल होते नजर आए। यही वो मौका था जब माधुरी दीक्षित नेने भी इमोशनल हो गईं। अपना पर्सनल एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए उन्होंने भी अपने इमोशन्स फ्लो में ऑडियंस के साथ शेयर किए।