
समय रैना के बयान के बाद मेधा शंकर का नाम चर्चा में (सोर्स: x-@arshdeep3444/IMDb)
Samay Raina Viral Statement: कॉमेडियन समय रैना ने 'कॉफी विद करण 9' में अपनी लव लाइफ को लेकर ऐसा जवाब दिया कि फैंस के बीच चर्चाएं शुरू हो गईं। वरुण धवन के साथ फोन पर बातचीत के दौरान समय ने casually कहा कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ चिल कर रहे हैं। उनके इस बयान के बाद एक्ट्रेस मेधा शंकर के साथ उनकी डेटिंग की अफवाहें फिर चर्चा में आ गई हैं। हालांकि, समय ने अपनी गर्लफ्रेंड की पहचान नहीं बताई है।
'कॉफी विद करण 9' के 'हे करण, इट्स मी' टास्क के दौरान वरुण धवन ने समय रैना को फोन किया। वरुण उनसे एक खास लाइन बुलवाना चाहते थे, लेकिन बातचीत के दौरान उन्होंने समय से पूछा कि वह क्या कर रहे हैं।
इस पर समय ने बेफिक्र अंदाज में जवाब दिया, "अभी तो मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ चिल कर रहा हूं।" उनका यह जवाब सुनकर फैंस का ध्यान उनकी निजी जिंदगी की ओर चला गया। खासकर इसलिए, क्योंकि समय और मेधा शंकर के बीच डेटिंग की अफवाहें पहले से चर्चा में हैं।
समय के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी-अपनी राय साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "तो समय रैना की गर्लफ्रेंड होने की अफवाहें सच हैं!" वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि समय ने गर्लफ्रेंड होने की बात तो बता दी, लेकिन उनकी पहचान सीक्रेट रखी है।
एक अन्य यूजर ने वरुण धवन के फोन कॉल का जिक्र करते हुए लिखा, "वरुण धवन ने समय रैना को कॉल किया और भाई अपनी गर्लफ्रेंड के साथ चिल कर रहा रहने दो, शांत उसे।" वहीं, एक और यूजर ने मेधा शंकर का नाम लेते हुए लिखा, "सबने मान लिया है कि वो मेधा शंकर ही हैं। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' की केमिस्ट्री से लेकर यहां तक अब तो कन्फर्म कर ही दो!"
समय के बयान ने डेटिंग की अटकलों को हवा जरूर दी है, लेकिन उन्होंने ये पुष्टि नहीं की है कि उनकी गर्लफ्रेंड मेधा शंकर ही हैं। फिलहाल, एक्ट्रेस के साथ उनके रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाएं सोशल मीडिया यूजर्स के कयासों पर आधारित हैं।
Updated on:
29 Oct 2026, 1:38 PM IST
Published on:
29 Oct 2026, 1:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.