29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान में भी बजा ‘रामायण’ का डंका, कराची के मंदिर में लगा रणबीर कपूर की फिल्म का पोस्टर

Ramayana Poster in Pakistan: नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' को पाकिस्तान के कराची में रहने वाले हिंदुओं ने सपोर्ट किया है। पड़ोसी मुल्क के एक लोकल यूट्यूबर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें हिन्दू समुदाय के लोग इस फिल्म का जश्न मनाते और एक मंदिर में इसका पोस्टर लगाते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Updated: 29 Oct 2026, 1:30 PM IST

Ramayana Movie Poster in Pakistan

रणबीर कपूर की 'रामायण' का पाकिस्तान के कराची के मंदिर में लगा पोस्टर। (फोटो सोर्स: X- @AlwaysBollywood)

Ramayana Movie Poster in Pakistan: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर और नितेश तिवारी की द्वारा निर्देशित फिल्म 'रामायण' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। भारत और भारत के बाहर दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्ससाइटेड हैं। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि नमित मल्होत्रा ​​के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी काफी चर्चा बटोर रही है। पाकिस्तान के कराची के एक यूट्यूबर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वहां के हिंदू 'रामायण' के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।

पाकिस्तान के एक हिन्दू मंदिर में लगाया गया रामायण का पोस्टर

वीडियो में कुछ लोग रणबीर, साई और नितेश को 'रामायण' के लिए शुभकामनाएं देते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने कराची के एक मंदिर में 'रामायण' का पोस्टर भी लगाया है, और उम्मीद जताई है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी और ऑस्कर भी जीतेगी।

क्या पाकिस्तान में 'रामायण' रिलीज होगी?

बता दें कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक और सीमा पर तनाव के कारण, पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों की रिलीज पर बैन लगा हुआ है। इसलिए, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'रामायण' पड़ोसी देश में रिलीज हो पाती है या नहीं। हालांकि, इस साल की शुरुआत में ऐसी खबरें आई थीं कि रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का पायरेटेड वर्जन पाकिस्तान में काफी लोकप्रिय हो गया था और फिल्म के 2 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड हुए थे।

'रामायण' की रिलीज डेट

लगभग 4000 करोड़ के बजट में बनी 'रामायण' दो भागों में रिलीज होगी। इसका पहला भाग 5 नवंबर, 2026 को रिलीज होने वाला है। वहीं, दूसरा भाग अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा। हालांकि, खबरों की मानें तो, इसे 2028 तक के लिए टाल दिया गया है।

रामायण के शुरुआती रिव्यू

'रामायण: पार्ट 1' के इंटरनेशनल टाइटल 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' का वर्ल्ड प्रीमियर 27 अक्टूबर 2026 को अमेरिका के लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स स्थित डेविड गेफेन थिएटर में हुआ स्क्रीनिंग से मिले शुरुआती रिव्यू काफी अच्छे और सकारात्मक रहे हैं। फिल्म देखने वाले लोग रणबीर और यश के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। 'रामायण' से काफी उम्मीदें हैं, और माना जा रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देगी। इस इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट - रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के साथ-साथ निर्देशक नितेश तिवारी, निर्माता नमित मल्होत्रा, प्रेस के सदस्य और हॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग