शो के हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट के परिवार और दोस्तों के बीच हुई मुलाकात के बाद कंटेस्टेंट्स की रैंकिंग की गई जिसके बाद सोनम मलिक, जसवंत बोपन्ना, ऋषभ जायसवाल और मनीष कश्यप लो रैंकिंग में चले गए। इस रैंकिंग के बाद कंटेस्टेंट्स पर बेसमेंट में जाने का खतरा बढ़ गया। इस परिस्थिति में अल्टीमेट रूलर गौतम गुलाटी को ये तय करना है कि वो किसे बचाएंगे। ये देखना बेहद मजेदार होने वाला है।