scriptप्रेग्नेंट है ये फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस, जल्दी ही घर में आने वाला है नन्हा मेहमान | Bhojpuri Actor yash kumar wife Nidhi Jha is pregnant Flaunts Baby Bump on instagram | Patrika News
भोजपुरी

प्रेग्नेंट है ये फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस, जल्दी ही घर में आने वाला है नन्हा मेहमान

Bhojpuri Actress Nidhi Jha Pregnancy: भोजपुरी एक्टर यश कुमार (Yash Kumar) की दूसरी वाइफ निधि झा (Nidhi Jha) ने इंस्टाग्राम पोस्ट करके अपने फैंस को खुशखबरी दी है। निधि इस फोटो में आपने प्रैग्नैंसी का एलान करती हुई दिखाई दे रही हैं।

Mar 10, 2024 / 08:31 pm

Prateek Pandey

nidhi jha is pregnant
Bhojpuri Actress Nidhi Jha Pregnancy: सोशल मीडिया पर शादी के डेढ़ साल बाद बेबी बंप में एक्ट्रेस निधि झा की एक फोटो सामने आई है। इस फोटो यश ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। खबर के सामने आने के बाद फैंस उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।

भोजपुरी के जाने-माने सितारे यश कुमार (yash kumar) की शादी को दो साल का वक्त होने वाला है। ऐसे में शादी के लगभग डेढ़ साल बाद ही उन्होंने दूसरी वाइफ निधि झा की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस थाई हाई स्लिट गाउन में नजर आ रही हैं। यश ने उनको पकड़ रखा है। इस तस्वीर में दोनों की बॉन्डिंग की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें

शाहरुख खान इकलौते इंसान थे जिन्होंने 2005 में मुझसे कहा था ‘बहुत आगे जाओगे’, शोटाइम एक्टर ने किया खुलासा


भोजुपरी एक्ट्रेस की ओर से ये खुशखबर महाशिवरात्रि के मौके दी गई है। माना जा रहा है कि कपल की ये तस्वीर बेबी शावर की है। फोटो शेयर करने के साथ ही निधि ने लिखा, ‘हम अपनी लव स्टोरी में एक नया चैप्टर जोड़ने जा रहे हैं। बेबी जल्द आने वाला है।’ इस पोस्ट के बाअद उनके फैंस पोस्ट पर ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।
nidhi_jha.jpg
आपको बता दें कि निधि झा और यश कुमार ने 2 मई, 2022 में मुंबई में शादी की थी। यश दूसरी बार पिता बनेंगे। निधि झा संग एक्टर यश कुमार की ये दूसरी शादी है।

Home / Entertainment / Bhojpuri / प्रेग्नेंट है ये फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस, जल्दी ही घर में आने वाला है नन्हा मेहमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो