30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन सेलेब्स की एक गलती और आज हैं इंडस्ट्री से कोसों दूर, ये रही लिस्ट

इस स्पेशल स्टोरी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन सेलेब्स के बारे में जो अलग-अलग कारणों के चलते सुर्खियों में आ गए थे और कुछ तो आज इंडस्ट्री से गायब ही हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 10 Dec 2021, 1:21 AM IST

Shakti Kapoor

Shakti Kapoor

बॉलीवुड से ऐसे कई किस्से सामने आए हैं जब फैंस के फेरवरेट सितारों को लेकर मीडिया में विवादों से भऱी खबरें उठी। हालांकि बड़ी से लेकर छोटी इंडस्ट्री में ये किस्से आम ही माने जाते हैं, जब सेलेब्स बड़े-बडे़ स्टार्स कानूनी दांव-पेंच में फंसे हैं।

हालांकि कई बार ये दांव पेंच जितनी तेजी से उठे उतनी ही तेजी से बैठ भी गए, लेकिन कई सेलेब्स इन मुसीबतों से निकलने में नाकाम दिखाईं दिए और ऐसे सेलेब्स का करियर बहुत जल्द खत्म हो गया। इस स्पेशल स्टोरी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन सेलेब्स के बारे में जो अलग-अलग कारणों के चलते सुर्खियों में आ गए थे और कुछ तो आज इंडस्ट्री से गायब ही हो गए।


राम तेरी गंगा तेरी मैली हो गई से फेम हासिल करने वाली अभिनेत्री का गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के साथ अफेयर की चर्चा ने उनका पूरा करियर चौपट कर दिया। 90 के शुरूआती दिनों में ही उनके दाऊद के साथ अफेयर के किस्से सामने आए। ये खबर बड़ी तेजी से फैलने लगी जिसका उनके करियर पर बहुत बुरा असर पड़ा और वो फिर कभी इंडस्ट्री की तरफ रुख नहीं कर पाईं।

यह भी पढ़ेंः अपनी आनंदी की बोल्ड तस्वीरें देख दंग रह जाएंगे आप, बिकनी में शेयर किया ग्लैमरस वीडियो


एक्टर शक्ति कपूर का एक स्टिंग ऑपरेशन काफी चर्चा में रहा था। दरअसल एक टीवी स्टिंग में यौन संबंध बनाने की माग करते पकड़े गए थे। एक क्लिप में शक्ति कपूर एक रिपोर्टर को कहते पाए गए थे कि मैं तुमसे प्यार करना चाहता हूं और अगर आप इस लाइन में आना चाहते हैं, तो आपको वह करना होगा जो मैं आपको करने के लिए कह रहा हूं।


अभिनेता विजय राज एक बार नशीली दवाओं को रखे के आरोप में पकड़े गए थे। साल 2005 में विजय राज को अबू धाबी पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ पकड़ा था। साल 2020 में भी उनपर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ेंः जब शो के दौरान इमोशनल हुईं माधुरी दीक्षित, बेटों से जुड़ी इस बात से आ गया था रोना


शाइनी आहूजा पर 2011 में अपने घर पर काम करने वाली मेड का बलात्कार करने का आरोप लगा था। इसमें उन्हें सात साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद 2015 में उन्होंने फिल्म वेलकम बैक के साथ वापसी करने की कोशश की लेकिन उन्हें वो कामयाबी नहीं मिली और अब वो कहां हैं किसी को कोई खबर नहीं है।