29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपनी आनंदी की बोल्ड तस्वीरें देख दंग रह जाएंगे आप, बिकनी में शेयर किया ग्लैमरस वीडियो

अविका गौर टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। अपने पहले किरदार से ही उन्होंने इंडस्ट्री पर छाप छोड़ दी थी। शायद यहीं वजह है कि आज भी लोग उन्हें उनके असली नाम की बजाए उनको आनंदी के नाम से जानते हैं। बालिका वधू में आनंदी का किरदार निभाकर उन्होंने कम उम्र में ही खूब सुर्खियां बटोर ली थीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 9 Dec 2021, 5:33 PM IST

avika_gaur_instagram.jpg

avika gaur instagram

बालिका वधु फेम आनंदी बहू का किरदान निभाने वाली अविका गौर को कौन नहीं जानता। घर-घर में उन्होंने अपने कैरेक्टर से खूब वाह-वाह लूटी। बालिका वधू उस दौर का सबसे ज्यादा टीआरपी गेन करने वाला शो बन गया था। जिस उम्र में बच्चें ढंग से चीजों को समझना शुरू करते है उस दौर में अविका ने बेहद ही संवेदनशील मुद्दे पर किरदार निभाया था। इतनी कम उम्र में भी अपनी मासूमियत, एक्टिंग स्किल्स और नटखट अंदाज से अविका गौर ने सबका दिल जीत लिया था।

यह भी पढ़ेंः जब मिथुन चक्रवर्ती को करना पड़ा था गंदे आरोपो का सामना, सुष्मिता ने डायरेक्टर को बताई थी ऐसी बात



कुछ वक्त पहले अविका अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर सुर्खियों में रही थी। अपने गजब के ट्रांसफॉर्मेशन से उन्होंने लोगों को प्रेरित किया था। इस बारे में उन्होंने खुलकर मीडिया के सामने बात भी की थी, कि कैसे वो हमेशा अपनी हेल्थ को दूसरे पायदान पर रखती थी, लेकिन अब उन्होंने हेल्दी लाइफ स्टाइल अपना लिया है।

यह भी पढ़ेंः शादी के साल भर भी साथ नहीं निभा पाए ये बॉलीवुड के सितारे, इतना करीब आकर क्यों टूटीं ये जोड़ियां

सीरियल में सीधी-साधी सी दिखने वाली आनंदी अब बड़ी औऱ बोल्ड हो गईं हैं। बालिका वधू के बाद अविका ने कई सीरियल्स में बतौर लीड रोल काम किया, लेकिन जितना उनके पहले किरदार को फेम मिला उतना किसी को नहीं। आज भी लोग उन्हें आनंदी के नाम से ही बुलाते हैं।

आज अविका की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। शायद यही वजह है कि अविका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके मिलियन्स में फॉलोअर्स हैं, जिनके लिए वो मौके-मौके पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। बता दें कि अविका की इंस्टाग्रााम प्रोफाइल काफी बोल्ड तस्वीरों से भऱी हुई हैं। आज आप अपनी आनंदी को देखकर दंग रह जाएंगे। मौका मिलते ही अविका वेकेशन्स के लिए निकल जाती है, जहां से वो अपने फैंस के लिए बेहद ही ग्लैमरस अंदाज में फोटोज शेयर करती हैं।

आखिरी बार अविका गौर को खतरों के खिलाड़ी में देखा गया था जहां वो स्टंट करती नजर आईं थी। ये तो हो गई प्रोफेशन लाइफ की बात, बात करें पर्सनल लाइफ तो अविका रोडीज फेम मिलिंद को डेट कर रही हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। वो अक्सर मिलिंद के साथ बेहद की रोमांटिक अंदाज में फोटो शेयर करती रहती है।