29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘रणबीर से पहले रवि के लिए देखूंगा’, ‘रामायण’ को लेकर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा का बयान चर्चा में

Ramayana Movie: सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने बताया कि वह रणबीर कपूर से पहले रवि दुबे के लिए 'रामायण' देखेंगे। जानिए रवि को टीवी पर लॉन्च करने और रणबीर के साथ काम करने के उनके सपने की कहानी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 29 Oct 2026, 4:10 PM IST

Ramayana movie

रामायण' में लक्ष्मण बने रवि दुबे को लेकर भावुक हुए सिद्धार्थ (सोर्स: x-@WorldOfRamayana)

Siddharth Malhotra Interview: निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता है। रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। इस बीच, फिल्म निर्माता सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने बताया है कि वो ये फिल्म देखने के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित क्यों हैं। खास बात ये है कि उनके लिए 'रामायण' देखने की पहली वजह रणबीर कपूर नहीं, बल्कि रवि दुबे हैं।

सिद्धार्थ ने एक इंटरव्यू में रवि के साथ अपने खास रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि रवि उनके लिए छोटे भाई जैसे हैं और उन्हें टेलीविजन इंडस्ट्री में लॉन्च करने का श्रेय भी सिद्धार्थ को ही जाता है। ऐसे में रवि को लक्ष्मण के किरदार में देखना उनके लिए बेहद खास अनुभव होगा।

रवि दुबे को छोटे भाई की तरह मानते हैं सिद्धार्थ

सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने कहा कि उन्हें 'रामायण' का लुक काफी पसंद आया है और वो फिल्म देखने के लिए बेसब्र हैं। हालांकि, इस उत्सुकता की सबसे बड़ी वजह रवि दुबे हैं। सिद्धार्थ ने बताया कि उन्होंने रवि को टीवी शो 'यहां के हम सिकंदर' के जरिए टेलीविजन इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। तभी से दोनों के बीच खास जुड़ाव रहा है।

सिद्धार्थ के मुताबिक, वो रवि को सपोर्ट करना चाहते हैं और इसी वजह से फिल्म में उनके किरदार को देखने के लिए ज्यादा उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वो रणबीर कपूर से पहले रवि दुबे के लिए 'रामायण' देखेंगे, क्योंकि रवि उनके छोटे भाई जैसे हैं और वह उन्हें एक इंसान के तौर पर भी बहुत पसंद करते हैं।

रणबीर कपूर के साथ काम करना सिद्धार्थ का सपना

सिद्धार्थ ने बातचीत में रणबीर कपूर और करीना कपूर के साथ अपने पारिवारिक रिश्तों पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि कपूर परिवार की पिछली पीढ़ी के साथ उनका जुड़ाव ज्यादा गहरा रहा है। उनके दादा प्रेम नाथ, राज कपूर के साढ़ू थे। सिद्धार्थ ने कहा कि रणबीर और करीना को वह अपने कजिन्स की तरह जानते हैं, लेकिन उनके माता-पिता की पीढ़ी के साथ उनका रिश्ता ज्यादा करीबी था।

रणबीर कपूर के साथ काम करने की संभावना पर बात करते हुए सिद्धार्थ ने इसे अपना सपना बताया। उन्होंने रणबीर को देश के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक बताते हुए कहा कि उनके पास फिल्मों के कई शानदार विकल्प होते हैं। ऐसे में रणबीर को अपनी फिल्म के लिए तैयार करने के लिए उन्हें कुछ ऐसा देना होगा, जो दूसरे विकल्पों से बेहतर हो।सिद्धार्थ ने यह भी माना कि रणबीर और आलिया भट्ट जैसे कलाकारों के साथ काम करने का मौका हासिल करना आसान नहीं है। इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी।

दो भागों में रिलीज होगी 'रामायण'

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के पहले भाग में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 के आसपास दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा।