scriptKkk11 में दिव्यांका त्रिपाठी ने मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर फैंस हुए दीवाने | Kkk 11 contestant Divyanka Tripathi trending on google social media | Patrika News
मनोरंजन

Kkk11 में दिव्यांका त्रिपाठी ने मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर फैंस हुए दीवाने

Colours TV के स्टंट बेस्ड हिट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 ऑडियंस को खूब पसंद आ रहा है। मगर रानी के बाद अब मिला धाकड़ गर्ल का tag

नई दिल्लीJul 26, 2021 / 08:20 pm

Ashwin Sharma

 Divyanka Tripathi

Divyanka Tripathi

इस समय खतरों के खिलाड़ी-11 (KKK 11) शो में सभी खिलाड़ी एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं लेकिन शो के पहले ही एपिसोड से जिस खिलाड़ी ने अपनी छाप छोड़ी है, वो हैं टीवी की मोस्ट फेवरेट एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी।
अगर दिव्यांका को इस समय शो का स्टार कहे तो गलत नहीं होगा। बता दें कि शो की star ने पहले ही एपिसोड में मगरमच्छ के साथ काफीa अच्छा coordination बनाकर बाकी खिलाडियों के साथ साथ सभी के होश उड़ा दिए थे। इसके बाद दिव्यांका ने दूसरे टास्क में अपनी बेह्तरीन performance से लोगों को एक बार फिर अपना दिवाना बना लिया है।
यह भी पढ़ें
-

पुलिस की पूछताछ के बीच जानिए क्यूँ रोने लगी शिल्पा शेट्टी

बता दें कि शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने दिव्यांका, विशाल और सना को एक फाइटर प्लेन का टास्क दिया था। इन तीनों खिलाडियों को हवा में ऊंचाई पर लटक रहे प्लेन पर चढ़कर 10 फ्लैग्स निकालने थे। टास्क सबसे पहले दिव्यांका ने अपनी शानदार स्ट्रैटिजी के साथ perform करते हुए कम्प्लीट भी किया।
इतने शानदार प्रदर्शन के बाद भी दिव्यांका यह टास्क नहीं जीत पाईं, क्योंकि उन्होंने तीनों कंटेस्टेंट्स में सबसे ज्यादा समय लिया था। इस टास्क को विशाल आदित्य सिंह ने जीतकर K मेडल की रेस में अपनी जगह बनाई। लेकिन दिव्यांका ने जिस हौसले और सूझ-बूझ से य़ह टास्क कम्प्लीट किया साथ ही इस टास्क में दिव्यांका के efforts को देखते हुए बहुत से लोग उनके दिवाने हो गए जिसमें उनके फैंस भी शामिल है।

इस टास्क के बाद दिव्यांका के फैंस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी जमकर तारीफें कर रहे हैं। एक लिखता हैं कि, “दिव्यांका त्रिपाठी गूगल पर भी ट्रेंड कर रही हैं। यह हमारी दिव्यांका। तो दूसरी तरफ दूसरे ने लिखा कि दिव्यांका त्रिपाठी जीती नहीं, लेकिन दिल जरूर जीत लिए। हमारी धाकड़ गर्ल। love you .”
यह भी पढ़ें
-

बॉलीवुड के तमाम stars कर चुके भूत का सामना

बता दें कि इससे पहले मगरमच्छ के साथ दिव्यांका का एक स्टंट सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा था जब वह मगरमच्छ को अपनी गोद में बैठाकर गाना गाते हुए नजर आई थीं। बाद में अभिनेत्री ने एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिससे फैंस को पता चला था कि दिव्यांका को मगरमच्छ वाला स्टंट करते हुए हल्की चोट लग गई है।

रोहित शेट्टी ने तो दिव्यांका त्रिपाठी को शो का फाइनलिस्ट घोषित कर दिया है। इससे पहले एक एपिसोड में रोहित शेट्टी ने दिव्यांका के साथ एक सवाल जवाब का अनोखा सेशन किया। इस सेशन में दिव्यांका को काफी अजीबों गरीब सवाल पूछे गए और इन सवालों के दौरान उन्हें पानी के ऊपर हवा में लटकाया गया था। सवाल का गलत जवाब देने पर उन्हें नीचे की तरफ उतार दिया जाता था। आखिरकार हार मानते हुए दिव्यांका को पानी में छलांग लगानी पडी।

Home / Entertainment / Kkk11 में दिव्यांका त्रिपाठी ने मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर फैंस हुए दीवाने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो