8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस की पूछताछ दौरान राज कुंद्रा से झगड़ पड़ी शिल्पा शेट्टी, बयान के बीच फूट-फूट कर रोने लगीं एक्ट्रेस

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शिल्पा शेट्टी से की पूछताछ । इस दौरान इस केस के मुख्य अभियुक्त राज कुंद्रा भी सामने बैठे थे। बयान के बीच ही शिल्पा फूट-फूट कर रोने लगीं थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 10 Aug 2021, 2:33 PM IST

Shilpa Shetty had a fight with Raj Kundra

Shilpa Shetty fight with Raj Kundra

नई दिल्ली। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों पति राज कुंद्रा के द्वारा किए गए कारनामो की वजह से काफी सुर्खियों में होने के साथ काफी मुसिबतो में घिरी हुई हैं। जहां एक ओर राज कुंद्रा के अश्लील फिल्मों के मामले में जेल जाने के बाद मुंबई क्राइम पुलिस काफी गहराई से जांच पड़ताल करने में जुटी है। तो वही अभी हाल में इस केस में फंसी एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने भी कई बड़े खुलासे किए है। जिसमें शिल्पा शेट्टी का नाम भी सामने आया है।

Read More:-प्रियंका चोपड़ा ने 7 करोड़ में बेच दिए मुंबई में बने 2 अपॉर्टमेंट, लाखों की लीज पर दिया ऑफिस

शुक्रवार को मुंबई की क्राइम ब्रांच ने शर्लिन के साथ करीब 8 घटें तक कड़ी पूछताछ की, इस पूछताछ के दौरान एक्ट्रेस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। जिसमें बताया कि उनके जो भी वीडियो बनाए जाते थे वो शिल्पा शेट्टी को काफी पसंद आते थे। दरअसल राज कुंद्रा का नाम लेते हुए शर्लिन ने बताया कि राज कुन्द्रा यह कहकर गुमराह करता रहा कि शिल्पा को भी उनकी सेमी न्यूड फोटोज व वीडियोज पसंद आ रहे हैं। मुंबई की क्राइम ब्रांच ना केवल शार्लिन से पूछताछ करने में जुटी है बल्कि इससे पहले उन्होने शिल्पा शेट्टी से भी कुछ पूछताछ की थी जिस दौरान पुलिस को जानकारी देते-देते वो फूट-फूटकर रो पड़ी थी।

राज कुंद्रा से झगड़ पड़ीं शिल्पा

बताया जा रहा है कि जिस दौरान न्यूड फिल्मों के कारोबार से जुड़े मामले में जब पुलिस शिल्पा शेट्टी के घर जाकर उनसे पूछताछ कर रही थी। उस दौरान इस केस के मुख्य अभियुक्त राज कुंद्रा वहां पर मौजूद थे जो उनके सामने ही बैठे थे। जब दोनों का बयान लिया जा रहा था तब राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई। इसी बयान देने के दौरान शिल्पा फूट-फूट कर रोने भी लगीं थी।

मुश्किलों में शिल्पा

जानकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान शिल्पा ने रोते हुए इस बात को स्वीकारा है कि उन्हें एडल्ट फिल्मों वाले ऐप हॉटशॉट के कंटेंट की कोई ठोस जानकारी नहीं थी। शिल्पा ने यह भी कहा है कि इरॉटिका, अश्लील दोनों एकदम अलग-अलग कंटेंट हैं और राज के ऐप पर इरॉटिका फिल्में होती है। हांलाकि शिल्पा ने यह भी दावा किया है हॉटशॉट्स से उनका कोई लेना-देना नहीं है, और उनके पति राज कुंद्रा भी किसी भी तरह के पोर्न में शामिल नहीं थे।

Read More:-अपने बेटे की गर्लफ्रैंड के साथ जबर्दस्त किसिंग सीन कर बैठे थे धर्मेंद्र, फ़िर ऐसा था सनी का रिएक्शन

शिल्पा की इमेज को पहुंचीं ठेस

क्राइम ब्रांच को शिल्पा ने बताया कि इस मामले के सामने आने से ना केवल उनकी छवि धूमिल हुई है बल्कि उनके हाथ से कई ब्रांड्स और कॉन्ट्रैक्ट्स भी निकल गए हैं। इतना ही नही शिल्पा सुपर डांसर चैपटर से भी बाहर हो चुकी हैं।

जांच के घेरे में हैं शिल्पा शेट्टी

बताया जा रहा है कि , "शिल्पा के इस मामले में घेरे में आने का सबसे बड़ा कारण यह है कि उन्होंने वियान इंडस्ट्रीज में निदेशक के पद पर होने के बाद इस्तीफा दे दिया था । इसी वियान इंडस्ट्रीज के द्वारा ही अश्लील फिल्मों का प्रोडक्शन और संचालन किया जा रहा था, इसलिए पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है शिल्पा को इस कंपनी से कितने का फायदा हुआ है।

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पहली बार अपने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की गिरफ्तारी के बाद लोगों का सामने आने को लिए तैयार हैं। वे 15 अगस्त में अन्य सेलिब्रिटी के साथ ‘‘वी फॉर इंडिया’’ के जरिए फेसबुक लाइव करते हुए देखी जाएंगी।