8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका चोपड़ा ने 7 करोड़ में बेच दिए मुंबई में बने 2 अपॉर्टमेंट, लाखों की लीज पर दिया ऑफिस

फिल्म अभिनत्री प्रियंका ने अपनी प्रॉपर्टी के पोर्टफोलियो में बदलाव किया है। उन्होंने मुंबई की दो प्रॉपर्टी को बेचकर अपने कुछ ऑफिस लीज भी पर दिए है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 23 Jul 2021, 5:47 PM IST

Priyanka Chopra house

Priyanka Chopra house

नई दिल्ली। बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही शादी के बाद से अमेरिका में रह रही हो लेकिन भारत में भी वो अपनी धाक आज भी जमाए हुए है। भारत में भी ऐक्ट्रेस के पास करोड़ों की संपंति है। लेकिन अभी हाल ही में प्रियंका ने मुंबई की दो प्रॉपर्टी को बेच दिया है। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई के ओशिवारा में सेकंड फ्लोर के ऑफिस प्रॉपर्टी को 2.11 लाख रुपये में जून महीने से लीज पर दिया है। ये ऑफिस 2040 वर्ग फीट का है। वहीं, वर्सोवा अंधेरी में स्थित राज क्लासिक प्रॉपर्टी को 7 करोड़ रुपये में बेचा गया है। जानकारी के मुताबिक ये सारी डील्स प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने की है।

प्रियंका के ये अपार्टमेंट्स मुंबई के पॉश इलाके राज क्लासिक वर्सोवा में स्थित थे। इन प्रॉपर्टी के बेचने की डील 26 मार्च, 2021 को तय हुई थी। इससे पहले भी प्रियंका ने पीछले साल अपनी कुछ और प्रॉपर्टीज बेची थीं।

बता दें कि इतनी प्रॉपर्टी बेचने के बाद भी अभी उनका मुंबई के जुहू में भी एक बंगला है। जहां से उनकी इंगेजमेंट सेरिमनी हुई थी इसके अलावा गोवा में बागा बीच के पास भी उनका एक घर है। वहीं मुंबई के पास ओशिवारा स्थित Vastu Precint में प्रियंका का ऑफिस है। जिसे फिलहाल अभी ये ऑफिस किराए पर दे रखा है। जिसका किराया उन्हें जून से 2 लाख के करीब मिलता है।

बता दे कि शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा निक जोनस संग लॉस एंजेलिस शिफ्ट हो चुकी हैं। वहीं भारत में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा और उनका भाई रहता है। प्रियंका अपनी मां से मिलने इंडिया आती रहती हैं।