8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपने बेटे की गर्लफ्रैंड के साथ जबर्दस्त किसिंग सीन कर बैठे थे धर्मेंद्र, फ़िर ऐसा था सनी का रिएक्शन

धर्मेंद्र ने अपने से 21 साल छोटी एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया को फिल्म दुश्मन देवता में किसिंग सीन देकर काफी सुर्खियां बटोरी थी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 25 Jul 2021, 7:53 AM IST

kissing scene controversy

kissing scene controversy

नई दिल्ली। 70 से 80 के दशक के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र भले ही 85 साल की उम्र के पड़ाव पर पंहुच चुके हैं। लेकिन आज भी उनके अंदर एक अलग सा जोश नजर आता है। वे अपने रोमांटिक अंदाज से आज भी लोगों को अपनी ओर खींच ही लेते है। एक समय ऐसा भी था जब एक्ट्रेस उनके साथ काम करने के लिए मरती थीं। धर्मेन्द्र की फिल्मों में जितना रोमांस फिल्मी पर्दे पर देखने को मिलता था उससे कही ज्यादा वो पर्दे के बाहर अपने रोमांटिक अंदाज के चलते चर्चा में बने रहते थे। एक बार तो इन्होंने अपनी हदें तब पार कर दी थी जब अपने से 21 साल छोटी एक्ट्रेस को किस करके चर्चा में आए थे।

Read More:- मां बनने के बाद भी Anushka Sharma हैं रॉयल लुक की मल्लिका, उनका स्टाइलिश लुक फैंस पर ढा रहा है कहर

दरअसल, यह किस्सा उस समय का है जब 21 साल छोटी डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) के साथ धर्मेंद्र ने एक फिल्म की थी जिसमें उन्हें डिंपल को किसिंग सीन देना था। यह किस्सा इसलिए ज्यादा दिलचस्प हो जाता है क्योंकि धर्मेंद्र को यह पता था कि उनका बेटा सनी देओल (Sunny Deol), डिंपल के साथ रिलेशनशिप में है। इसके बाद भी धर्मेंद्र ने ऐसा सीन देकर सबको हैरान कर दिया था। आइए जानते हैं आज इसी किसिंग सीन से जुड़ी कहानी…

बता दें कि डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना के साथ शादी की थी उस दौरान डिंपल ने कई साल तक खुद को एक्टिंग से दूर रखा था। जब वापसी की तो फिल्मों में काम करने के दौरान उनका नाम सनी देओल के साथ जुड़ने लगा। और दोनों रिलेशनशिप में आ गए।

इसी बीच साल 1992 में एक फ़िल्म ‘दुश्मन देवता’ आई। है। इस फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में थे। फिल्म भले ही कुछ खास ना रही हो, लेकिन इसका एक सीन लंबे समय तक सुर्खियों में बना रहा था।

Read More:-प्रियंका चोपड़ा ने 7 करोड़ में बेच दिए मुंबई में बने 2 अपॉर्टमेंट, लाखों की लीज पर दिया ऑफिस

इस फिल्म के एक सीन में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया को एक साथ किस करते हुए दिखाया गया था। दोनों के इस किसिंग सीन ने उस दौरान खूब सुर्खियां बटोरीं थी। सबसे खास बात यह थी कि उस समय सनी देओल और डिंपल दोनों रिलेशनशिप में थे। मीडिया में जब दोनों के अफेयर की खूब खबरों केसाथ ही किसिंग सीन का मामला उछला तो लोगों को यकीन ही नही हुआ कि भला धर्मेंद्र अपने बेटे की गर्लफ्रेंड के साथ इस तरह के सीन कैसे कर सकते हैं।

बताया जाता है कि डिंपल कपाड़िया ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें धर्मेंद्र के साथ किसिंग सीन के बारे में पहले नही बताया गया था। वो इस सीन के फिल्माने के बाद काफी नाराज हुई थी और डबिंग करने से इनकार भी कर दिया था।

बता दें कि डिंपल कपाड़िया ने सनी देओल के साथ भी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। दोनों के अफेयर का किस्सा फिल्म ‘अर्जुन’ से शुरू हुआ था। हालांकि, यह बात न कभी डिंपल और न ही कभी सनी देओल ने स्वीकार की है। आज भी दोनों अच्छे दोस्त है।