फैंस ने पूछा आप लोग साथ में तस्वीरें पोस्ट क्यों नहीं करते और तो और आप एक दूसरे को फॉलो भी नहीं करते हैं। वहीं दूसरे फैंस ने उनके अकाउंट पर शादी की तस्वीरें ना दिखने पर अपनी चिंता जताई है। बता दें कि मोहित और अदिति शर्मा की शादी इसी साल की शुरुआत में हुई थी। मोहित ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर सभी को यह खुशखबरी दी थी, लेकिन अब उन्होंने ये तस्वीरें डिलीट कर दी हैं।
अदिति टेक्नीकल बैकग्राउंड से हैं और मोहित एक एक्टर हैं, ऐसे में दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की बातें शुरू हुई और प्यार हो गया। काफी समय तक डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए
मोहित रैना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘देवों के देव.. महादेव’ के बाद से काफी लोकप्रिय हो गए थे। शो में भगवान शिव के किरदार में उन्हें काफी पसंद किया गया। वहीं, वह छोटे पर्दे के अलावा बड़े पर्दे पर भी नजर आए हैं। उन्हें सनी कौशल के साथ ‘शिद्दत’ में देखा गया था। इसके अलावा वह ‘मुंबई डायरीज 26/11’, ‘भौकाल’, ‘काफिर’ सहित कई वेब शो का भी हिस्सा रहे हैं।