2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब मुग़ल ए आज़म को बनाने के लिए डायरेक्टर ने खाली कर दी अपनी संपत्ति, ऐसा हो गया था हाल

मुगले आजम इंडस्ट्री की उन फिल्मों में शामिल है जिसने कुछ अलग ही रिकॉर्ड्स बनाए थे। इस फिल्म में उस समय के सबसे मशहूर कलाकार दिलीप कुमार ने शहजादे सलीम की भूमिका निभाई थी, तो वहीं उस समय की खूबसूरत अदाकारा ने मधुबाला को रोल अदा किया था। रातों-रात ही दोनों स्टार्स फेमस हो गए थें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Awasthi

•

Updated: 22 Dec 2021, 7:10 PM IST

madhubala-dilip-kumar.jpeg

Mughal-E-Azam

हिंदी सिनेमा ने फैंस को एक से बढ़कर एक अच्छी फिल्में दी हैं। आजादी के पहले से लेकर अब तक न जाने कितनी फिल्में बनी जिन्होंने लोगों के जेहन पर एक अलग छाप छोड़ दी। कई ऐसे कलाकार हुए जो आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनका आज भी लोगों के माथे चढ़ा हुआ है। कई फिल्में आज इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। ऐसी ही एक फिल्म बनी थी जिसका नाम था 'मुगल-ए-आजम'। इस फिल्म में उस समय के सबसे मशहूर कलाकार दिलीप कुमार ने शहजादे सलीम की भूमिका निभाई थी, तो वहीं उस समय की खूबसूरत अदाकारा ने मधुबाला को रोल अदा किया था।
यह भी पढ़ेंः नोरा फतेही के डांस के पीछे है गुरु रंधावा का हाथ, शेयर किया नोरा फतेही का ये VIDEO
'मुगल-ए-आजम' हिंदी सिनेमा के लिए ऐतिहासिक फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म को भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान, इटली, जापान, अमेरिका, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया में भी अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी लेकिन अफसोस की बात रही कि इस फिल्म बनाने के पीछे अपना सबकुछ दांव पर लगाने वाले करीमुद्दीन आसिफ इसकी सफलता देखने से पहले ही इस दुनिया से चले गए थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह फिल्म हिंदी फिल्म जगत की उन दिनों की सबसे मंहगी फिल्म थी। यहां तक की इस फिल्म को बनाने के लिए इसके डायरेक्टर ने अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया था।'मुगल-ए-आजम' को बनाने में 14 साल का समय लगा था और आज भी इस फिल्म को शानदार निर्देशन, भव्य सेटों, बेहतरीन संगीत के लिये जाना जाता है। जिस समय में सिनेमा की टिकट एक या डेढ़ रुपये की हुआ करती थी,उस जमाने में फिल्म मुगले आजम की टिकट पूरे सौ रुपये की बिकती थी। हिंदी भाषा में मुगल-ए-आजम के सुपरहिट होने का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग के लिए आस-पास के शहरों से भी लोग टिकट खरीदने मुंबई पहुंच गए थे।
यह भी पढ़ेंः शिल्पा शेट्टी ने खतरों के खिलाड़ी विनर अर्जुन बिजलानी की ली मदद, शमिता के लिए कह दी ये बात
5 अगस्त 1960 में फिल्म मुगल-ए-आजम को रिलीज किया गया था। उस समय में यह हिंदी सिनेमा की पहली सबसे शानदार और महंगी फिल्म थी। इस फिल्म को करीमुद्दीन आसिफ ने बनाया था। कहा जाता है कि आसिफ ने फिल्म मुगल-ए-आजम को बनाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था। उस समय में भी इस फिल्म में तकरीबन 1.5 करोड़ रुपये की लागत आई थी। फिल्म मुगल-ए-आजम की वजह से ही दिलीप कुमार और मधुबाला रातों रात स्टार बन गए थे।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन