scriptOTT Movies: सिर्फ 90 मिनट में खत्म करें ये मूवीज, कम टाइम में देंगी फुल एंटरटेनमेंट | OTT Movies 90 minute Movies on Ott watch for full entertainment hotstar prime video jio cinema | Patrika News
मनोरंजन

OTT Movies: सिर्फ 90 मिनट में खत्म करें ये मूवीज, कम टाइम में देंगी फुल एंटरटेनमेंट

OTT Movies: ओटीटी पर शॉर्ट ड्यूरेशन वाली बहुत सारी फिल्में मौजूद हैं। जिन्हें आप केवल 90 मिनट में फिनिश कर सकते हैं। हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसी ही कुछ चुनिंदा फिल्में। आइए जानते हैं कब और कहां इन्हें देख सकते हैं।

मुंबईMar 12, 2024 / 11:06 am

Suvesh Shukla

OTT Movies 90 minute Movies on Ott watch for full entertainment hotstar prime video jio cinema

90 minute Movies on Ott

OTT Movies: ओटीटी पर बहुत सी ऐसी फिल्में हैं जिनकी ड्यूरेशन केवल 90 मिनट है। अगर आप भी कम समय में पूरा इंटरटेनमेंट लेना चाहते है तो ये मूवीज आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती हैं। आइए देखते हैं वो कौन-कौन सी फिल्में हैं जो कम समय में ज्यादा एंटरटेन करेंगी।
90 minute Movies on Ott watch for full entertainment

डोन्ट ब्रीथ एक थ्रिलर मूवी है। यह तीन चोरों की कहानी है जो एक चोरी के दौरान अनएक्सपेक्टेड डर से गुजरते हैं। इस मूवी को आप सोनी लाइव पर वॉच कर सकते हैं।

90 minute Movies on Ott watch for full entertainment

पीहू साल 2018 में आई एक भारतीय ड्रामा थ्रिलर फिल्म है। इसे विनोद कापड़ी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसकी शूटिंग नोएडा के गंधर्व सिटी में हुई है। ये एक बच्ची की कहानी है जिसके पिता कॉन्फ्रेंस के लिए कोलकाता चले जाते हैं। सुबह जब वह उठती है और अपनी मां को आवाज लगाती है तो वो उठती नहीं। यह कहानी उस बच्ची की सर्वाइवल की है। इसे आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। महज डेढ़ घंटे में ये फिल्म आप खत्म कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें

14-15 मार्च को ओटीटी पर होने वाली हैं जबरदस्त रिलीज, ‘मर्डर मुबारक’ के साथ देखें ये 5 फिल्में-सीरीज

90 minute Movies on Ott watch for full entertainment

Haramkhor नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म है। जो अपनी ही स्टूडेंट के साथ रिलेशनशिप में आ जाते हैं। टीचर और स्टूडेंट के बीच के रिलेशनशिप पर बनी इस मूवी की ड्यूरेशन केवल 90 मिनट है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आप इसे देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें

Latest OTT News

90 minute Movies on Ott watch for full entertainment

‘ए क्वाइट प्लेस’ एक हॉरर मूवी है। जिसे डायरेक्ट किया है John Krasinski ने, जहां सर्वाइव करने के लिए चुप रहना जरूरी है। फिल्म एक शानदार हॉरर और थ्रिलर पैदा करने वाली है। इसे आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
90 minute Movies on Ott watch for full entertainment

‘ए लव सॉन्ग’ बचपन के दो दोस्तों की कहानी है। जो एक दूसरे के लिए अपनी ट्रू फीलिंग्स को डिस्कवर कर रहे हैं। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

Home / Entertainment / OTT Movies: सिर्फ 90 मिनट में खत्म करें ये मूवीज, कम टाइम में देंगी फुल एंटरटेनमेंट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो