scriptअब ये बॉलीवुड एक्टर हुआ आधा गंजा, ट्विटर पर शेयर की तस्वीर, जानें क्या रही वजह? | Rajkummar Rao goes half-bald for the role of Netaji Subhash Chandra Bose | Patrika News
मनोरंजन

अब ये बॉलीवुड एक्टर हुआ आधा गंजा, ट्विटर पर शेयर की तस्वीर, जानें क्या रही वजह?

राजकुमार नेताजी सुभाष चंद्र बोस का किरदार निभाएंगे, जबकि पत्रलेखा अभिजात वर्ग की एक महिला का किरदार निभाएंगी। इस धारावाहिक के लिए वह पत्रलेखा के साथ पर्दे पर दिखेंगे।

May 28, 2017 / 09:13 am

Nakul Devarshi

बॉलीवुड अभिनेता राज कुमार राव आने वाली वेबसीरीज के लिए आधे गंजे हो गए हैं। राजकुमार ने अपनी नई तस्वीर को साझा करते हुए ट्वीट किया और इसका शीर्षक लिखा, ‘ बोस ‘ के लिए बालों को कटवाया है। हम जल्द ही ‘ बोस ‘ के रूप में पहली झलक जारी करेंगे। तब तक यह तस्वीरें। अलीम हकीम आपका धन्यवाद।’
फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने कहा है कि सोशल मीडिया पर राजकुमार राव की आधे गंजे सिर वाली जो तस्वीर है, उस लुक में उन्हें एक वेब सीरीज ‘ बोस ‘ में देखा जाएगा। हालांकि यह उनके लुक की पहली झलक नहीं है इसमें बदलाव संभव है। 
https://twitter.com/hashtag/Bose?src=hash
हंसल मेहता ने ट्वीट किया, ‘ राजकुमार राव की नेताजी ‘ बोस ‘ की जीवनी के लिए पहली झलक के रूप में सोशल मीडिया पर घूमती यह तस्वीर उसकी पहली झलक नहीं है। यह एक परीक्षण के लिए ली गई तस्वीर है। कृपया इंतजार कीजिए। ‘
राजकुमार इस धारावाहिक के लिए पत्रलेखा के साथ पर्दे पर दिखेंगे। इसमें वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस का किरदार निभाएंगे, जबकि पत्रलेखा अभिजात वर्ग की एक महिला का किरदार निभाएंगी। 

Home / Entertainment / अब ये बॉलीवुड एक्टर हुआ आधा गंजा, ट्विटर पर शेयर की तस्वीर, जानें क्या रही वजह?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो