scriptएक बार फिर रिकाॅर्ड बनाएंगे सलमान खान, पांचवी बार साल में देंगे दो हिट फिल्में! | Salman Khan to give two hit movies fifth time in a year! | Patrika News
मनोरंजन

एक बार फिर रिकाॅर्ड बनाएंगे सलमान खान, पांचवी बार साल में देंगे दो हिट फिल्में!

सलमान की फिल्मों के विभिन्न रिकार्ड्स के अलावा उनका एक और कीर्तिमान है। 25 साल के कॅरियर में सलमान ने अब तक चार बार एक साल में दो हिट फिल्में दी हैं।

Apr 04, 2017 / 11:17 am

Abhishek Pareek

‘दबंग’ के बाद से बॉक्स-ऑफिस पर सलमान खान के दमदार प्रदर्शन को लेकर बहुत कुछ कहा-लिखा जा चुका है। इस तरह की चर्चाएं बराबर होती रहती हैं कि कैसे यह सुपरस्टार नियमित अंतराल पर लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्में दे रहा है। सलमान की फिल्मों के विभिन्न रिकार्ड्स के अलावा उनका एक और कीर्तिमान है। 25 साल के कॅरियर में सलमान ने अब तक चार बार एक साल में दो हिट फिल्में दी हैं।
जहां शाहरुख खान ने अपने कॅरियर में इस उपलब्धि को दो बार हासिल किया है, वहीं आमिर खान यह करिश्मा एक बार कर पाए हैं (क्योंकि उनके काम करने का तरीका अलग है)। एेसे में इस साल सलमान एक बार फिर दो बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे। ‘ट्यूबलाइट’ और ‘टाइगर जिंदा है’। 
इन दोनों ही फिल्मों को ‘बाहुबली : द कन्क्लूजन’ के बाद इस ब्लॉकबस्टर मूवीज कहा जा रहा है। अगर दोनों फिल्में उम्मीदों के लिहाज से प्रदर्शन करती है तो यह पांचवां मौका होगा, जब एक साल में सलमान की दो फिल्में साल की सबसे बड़ी कमाई करने वाली बन जाएंगी। 
साल में दो बड़ी हिट देने वाले स्टार्स

सलमान 

1999 : ‘रेडी’ और ‘बॉडीगार्ड’

2011 : ‘हम साथ साथ हैं’ और ‘बीवी नंबर 1’

2012 : ‘एक था टाइगर’ और ‘दबंग’

2015 : ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’
शाहरुख खान 

1995 : ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘करण अर्जुन’

2004 : ‘वीर जारा’ और ‘मैं हूं ना’

ऋतिक रोशन 

2006 : ‘धूम’ और ‘क्रिश’

नोट : इसमें 1990 के पहले के आंकड़े शामिल नहीं हैं।

Home / Entertainment / एक बार फिर रिकाॅर्ड बनाएंगे सलमान खान, पांचवी बार साल में देंगे दो हिट फिल्में!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो