scriptसुशांत मामला : बिहार पुलिस ने अंकिता लोखंडे का बयान दर्ज किया | Sushant Case: Bihar Cops Quiz Ex-GF, Actress Ankita Lokhande | Patrika News
मनोरंजन

सुशांत मामला : बिहार पुलिस ने अंकिता लोखंडे का बयान दर्ज किया

बिहार पुलिस ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Case) की पूर्व प्रेमिका अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ( Ankita Lokhande ) का बयान दर्ज किया है। सूत्रों ने इसकी जानकारी शुक्रवार को दी। बिहार पुलिस की एक टीम मामले की छानबीन के लिए मुंबई में है….

मुंबईJul 31, 2020 / 06:14 pm

भूप सिंह

Ankita Lokhande reveal police sushant wanted to Breakup with Rhea

Ankita Lokhande reveal police sushant wanted to Breakup with Rhea

बिहार पुलिस ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Case) की पूर्व प्रेमिका अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ( Ankita Lokhande ) का बयान दर्ज किया है। सूत्रों ने इसकी जानकारी शुक्रवार को दी। बिहार पुलिस की एक टीम मामले की छानबीन के लिए मुंबई में है। टीम ने गुरुवार देर रात लोखंडे के आवास पर जाकर बयान दर्ज किया। इससे पहले अंकिता ने कहा कि सुशांत ने उन्हें बताया था कि उनकी प्रेमिका रिया उनका उत्पीड़न कर रही है।

यह बयान अभिनेता के पिता कृष्ण कुमार सिंह के द्वारा दर्ज कराए गए प्राथमिकी के बाद लिया गया है, जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती का नाम दिया है। हालांकि, बिहार पुलिस पिछले सप्ताह से ही जांच के लिए मुंबई पहुंची है, लेकिन अभी तक रिया का बयान दर्ज नहीं कर पाई है। चक्रवर्ती पर लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए उनके वकील सतीश मनेशिंदे ने सुप्रीम कोर्ट से पटना में उनके खिलाफ दर्ज मामले को मुंबई स्थानांतरित करने की मांग की है।

बता दें कि सुशांत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया था। इसके अलावा भी के के सिंह ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने ये भी कहा कि मुंबई पुलिस की जांच पर उन्हें भरोसा नहीं है। यही वजह है कि उन्होंने पटना के राजीव नगर थाने में इस मामले की एफआईआर दर्ज कराई थी।

वही के के सिंह के रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद अंकिता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें लिखा था कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है। गौरतलब है कि सुशांत और अंकिता टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। ये शो काफी लोकप्रिय हुआ था। दोनों ने साथ में 6 साल लिव-इन में बिताए थे।

Home / Entertainment / सुशांत मामला : बिहार पुलिस ने अंकिता लोखंडे का बयान दर्ज किया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो