Tabassum Govil Death : हिंदी सिनेमा की मशहूर और दिग्गज एक्ट्रेस तबस्सुम गोविल (Tabassum Govil) ने 78 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। शुक्रवार, 18 नवंबर की शाम को कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन (Tabassum Govil Death) हो गया। बहुत कम लोगों को ये बात पता है कि तबस्सुम टीवी सीरियल 'रामायण' के श्रीराम यानी अरुण गोविल (Arun Govil) की भाभी थीं। उनकी शादी अरुण के भाई विजय गोविल के साथ हुई थी। आज हम आपको बताएंगे तबस्सुम की जिंदगी से जुड़ी कई अनसुनी बातें...