Bollywood Stars Childhood Pic : फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) में ऐसे कई सुपरस्टार हैं, जिनके बारे में जानने के लिए फैंस हमेशा ही एक्साइटेड रहते हैं। इसी बीच स्टार्स भी खबरों में बने रहने के लिए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची टब में बैठी दिख रही है। जिसकी क्यूटनेस को देखकर आपका दिल भी गदगद हो जाएगा। आपको बता दें कि ये बच्ची आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का काफी बड़ी एक्ट्रेस बन चुकी है और जितनी क्यूट बचपन में दिख रही है, उससे कहीं ज्यादा क्यूट बड़े होने पर है। क्या आप पहचान पाए इस बच्ची को?