#TikTokBan होने पर सोशल मीडिया पर कर रहा है खूब ट्रेंड,मीम्स बनाकर लोगों ने कहा-‘बैठे क्यों हो तालियां बजाओ’
दरअसल, खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि टिकटॉक के बैन के वक्त टिकटॉक स्टार जन्नत मिर्जा जापान में ही थीं और अब उन्होंने वहीं रहना का फैसला ले लिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए दी। उनकी एक पोस्ट पर उनके एक फैन जब उनसे पाकिस्तान कब वापस आने की बात पूछी तो उन्होंने जवाब में कहा कि अब वह जापान में ही शिफ्ट हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक प्यार देश है लेकिन वह पर रहने वाले लोगों की मानसिकता बेहद ही खराब है।
अभिनेता Paresh Rawal ने ट्वीट कर कहा #TiktokBan, सपोर्ट में उठने लगी बॉलीवुड से एक साथ आवाज़
जन्नत मिर्जा ने टिकटॉक बैन होने पर दुख भी व्यक्त किया। उनका मानना है कि टिकटॉक को हमेशा के लिए बैन करने का फैसला गलत है। ऐप महज कुछ समय के लिए ही बंद करना चाहिए था। इस ऐप ने कई लोगों को रोज़गार दिलाया है। साथ ही कई लोगों के घरों में इसी ऐप के जरिए रोटी खाई जाती है। उन्होंने इस ऐप को अपना हुनर दिखाने का आसान जरिया भी बताया है। आपको बता दें जन्नत मिर्जा के टिकटॉक पर 10 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी कई वीडियोज वायरल भी होती हैं।