अनीता हसनंदानी का जन्म 14 अप्रैल 1981 को मुंबई में हुआ था। एक्ट्रेस की लव लाइफ भी इतनी अच्छी नहीं रही। एक्ट्रेस को 2 बार प्यार हुआ। सबसे पहले एक्ट्रेस का दिल ‘बिग बॉस’ के कंटेस्टेंट रहे एजाज खान पर आया था। दोनों एक दूसरे को बेहद प्यार करते थे पर अचानक दोनों का रिश्ता टूट गया। फिर अनीता को दूसरा प्यार मिलने में समय लगा। जब उन्हें प्यार हुआ तो वह खुद से 6 साल छोटे रोहित रेड्डी को दिल दे बैठीं। दोनों की पहली मुलाकात एक जिम में हुई थी। उस समय रोहित को पता नहीं था कि अनीता टीवी सीरियल और फिल्में करती हैं। जब उन्हें पता चला तो वह काफी खुश हुए और दोनों ने साल 2013 में शादी कर ली।
अनीता ने 40 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। शादी के 8 साल बाद 2021 में उनका बेटा उसका नाम अनीता और रोहित ने आरव रखा। अनीता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।