scriptसेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार पर लता का ट्वीट, संन्यास की खबरों पर धोनी से कही ये बात | world cup 2019 legendary singer lata mangeshkar tweet dhoni retirement | Patrika News
मनोरंजन

सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार पर लता का ट्वीट, संन्यास की खबरों पर धोनी से कही ये बात

लता मंगेशकर ने ट्वीट के साथ अपने गाए गीत का लिंक भी शेयर किया है, जिसके बोल हैं- …

मुंबईJul 11, 2019 / 06:39 pm

Shaitan Prajapat

world cup 2019 legendary singer lata mangeshkar tweet dhoni retirement

world cup 2019 legendary singer lata mangeshkar tweet dhoni retirement

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले में बुधवार को न्यूजीलैंड से टीम इंडिया को 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत की निराशाजनक हार के बाद सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने ट्वीट कर टीम इंडिया और क्रिकेट प्रशंसकों का हौसला बढ़ाया है। लता ने अपनी आवाज में गुलजार साहब के लिखे एक गीत को टीम इंडिया को डेडिकेट करते हुए ट्वीट किया, ‘कल भले ही हम जीत न पाए हों लेकिन हम हारे नहीं हैं। गुलजार साहब का क्रिकेट के लिए लिखा हुआ ये गीत मैं हमारी टीम को डेडिकेट करती हूं।’
 <a  href=
Lata Mangeshkar ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/07/11/lata_4823563-m.png”>लता मंगेशकर ने ट्वीट के साथ अपने गाए गीत का लिंक भी शेयर किया है, जिसके बोल हैं- ‘आकाश के उस पार भी आकाश है…..।’ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद से महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की अटकलों पर भी लता ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने धोनी से अपील की है कि वह अपने मन में रिटायरमेंट का ख्याल तक नहीं लाएं।
https://twitter.com/mangeshkarlata/status/1149234977952821248?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/msdhoni?ref_src=twsrc%5Etfw
भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर ने ट्वीट किया, ‘नमस्कार एम एस धोनी जी। आजकल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आपके खेल की जरूरत है और ये मेरी भी रिक्वेस्ट है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइएगा।’
 lata mangeshkar

Home / Entertainment / सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार पर लता का ट्वीट, संन्यास की खबरों पर धोनी से कही ये बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो