scriptएटा में कल्याण सिंह और अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा दांव पर, जानिए समीकरण | Lok sabha election 2019 Kalyan akhilesh Prestige at stake in Third pha | Patrika News
एटा

एटा में कल्याण सिंह और अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा दांव पर, जानिए समीकरण

Lok Sabha Election 2019 में एटा में कल्याण सिंह और अखिलेश की प्रतिष्ठा दांव पर।

एटाApr 22, 2019 / 06:47 pm

अमित शर्मा

kalyan SIngh Akhilesh yadav

एटा में कल्याण सिंह और अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा दांव पर, जानिए समीकरण

एटा। एटा लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मतदान टोलियां मतदान केन्द्रों पर पहुंच गई हैं। 23 अप्रैल को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 15,77,457 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। एटा सीट पर एक महिला समेत 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस सीट पर राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती और रालोद के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर है। एटा से भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह राजू भैया हैं। गठबंधन के प्रत्याशी कुंवर देवेन्द्र सिंह हैं, जो मुलायम सिंह परिवार से संबंध रखते हैं।

एटा की प्रसिद्धि
यूं तो एटा संसदीय क्षेत्र की प्रसिद्ध अपराध और अपराधियों के कारण है, लेकिन यहां कई ऐतिहासिक स्थल भी हैं। एटा और कासगंज में अवैध हथियार बनाने के कारखाने खूब चलते हैं। पुलिस की छापामारी के बाद भी ये बंद नहीं हुए हैं। सोरों में रामचरितमानस के रचयिता तुलसीदास का जन्म हुआ। अमीर खुसरो भी एटा के हैं। सोरों का हरपदीय घाट पौराणिक महत्व रखता है। यहां भगवान ने वाराह अवतार लिया और पृथ्वी को राक्षस से मुक्त कराया। पटना पक्षी विहार यहां का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। एटा को पृथ्वीराज चौहान के सरदार राजा संग्राम सिंह ने बसाया था। उनके द्वारा बनवाए गए किले के खंडहर आज भी देखे जा सकते हैं।

विधानसभा क्षेत्र और मतदाता
एटा संसदीय क्षेत्र में एटा जिले के एटा सदर, मारहरा और कासगंज जिले की सदर, अमांपुर, पटियाली विधानसभा क्षेत्र आते हैं। एटा सदर में 317254 मतदाता, मारहरा में 296197 मतदाता, कासगंज में 345711 मतदाता, अमांपुर में 292812 मतदाता और पटियाली में 328107 मतदाता हैं। कुल पुरुष मतदाता 8,56,985 और कल महिला मतदाता 7,20,450 हैं।

कासगंज और एटा में तैयारी पूरी
एटा और मारहरा विधानसभा क्षेत्र में 546 मतदान केंद्रों तथा 792 मतदेय स्थल हैं। जहां 6,17,163 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दोनों विधानसभा क्षेत्रों को चार-चार जोन और 45-45 सेक्टर में विभाजित किया गय है। 792 पोलिंग पार्टियां। कासगंज में कुल मतदाता 9,97,416 हैं। जिले की अलीगंज विधानसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र में आता है, जिस पर मतदान 29 अप्रैल, 2019 को होगा। जलेसर आगरा संसदीय क्षेत्र में आता है, जिस पर मतदान 18 अप्रैल को हो गया है।

22-एटा ( कुल 14 प्रत्याशी), महिला-1
कुंवर देवेन्द्र सिंह यादव, सपा (गठबंधन)- शिक्षा- पीएचडी
राजवीर सिंह (राजू भैया), भाजपा, शिक्षा- बीए एलएलबी
अतर सिंह, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
अनुज कुमार, सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी
आनंद प्रकाश सिंह राजपूत, राष्ट्रीय बैकवर्ड पार्टी
नरेश चंद, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
भारत सिंह, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी
रश्मि यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, शिक्षा- पीएचडी
सूरज सिंह, जन अधिकार पार्टी
अशोक कुमार, निर्दलीय
इंद्रपाल, निर्दलीय
पार्वतीनंदन, निर्दलीय
सतेन्द्र कुमार पंडा, निर्दलीय
हरिओम, निर्दलीय

लोकसभा चुनाव 2014 का परिणाम
राजवीर सिंह राजू भैया, भाजपा 474978 (30.11%)
कुंवर देवेन्द्र सिंह यादव, सपा, 273977 (17.37%)
नूर मोहम्मद खान, बसपा 137127 (8.69%)
ठा. जोगेन्द्र सिंह भदौरिया महान दल 12445 (0.79%)
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Home / Etah / एटा में कल्याण सिंह और अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा दांव पर, जानिए समीकरण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो