scriptएससी एसटी एक्ट के विरोध में भारतीय किसान यूनियन की हुंकार, भाजपा को बड़ी चेतावनी, देखें वीडियो | SC St act Bhartiya kisan union threatened BJP defeat in election 2019 | Patrika News
एटा

एससी एसटी एक्ट के विरोध में भारतीय किसान यूनियन की हुंकार, भाजपा को बड़ी चेतावनी, देखें वीडियो

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद भी विपरीत कानून बनाकर बिल पारित कर दिया।

एटाSep 12, 2018 / 08:57 am

Bhanu Pratap

Bhartiya kisan union

Bhartiya kisan union

एटा। एससी -एसटी एक्ट का विरोध पूरे देश में देखने को मिल रहा है। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में किसानों ने हुंकार भरी है। आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी केंद्र की भाजपा सरकार ने एससी /एसटी एक्ट को पारित कर दिया है। यह सब दलितों के वोट लेने के लिए किया गया है। यदि भाजपा सरकार ने ये एससी-एसटी एक्ट वापस नहीं लिया तो लोकसभा चुनाव 2019 में हराने का काम करेंगे।
यह भी पढ़ें

Big Breaking: SC ST Act का विरोध करने पर देवकी नंदन ठाकुर गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया

भारतीय किसान यूनियन (भानु )के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि देश के सर्वोच्च न्यायलय के आदेश का सरकार ने पालन नहीं किया है। केंद्र की सरकार तानाशाह हो गयी है। इसलिए सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना की गयी है। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद भी विपरीत कानून बनाकर बिल पारित कर दिया।
यह भी पढ़ें

गिरफ्तारी के बाद देवकी नंदन ठाकुर ने क्या कहा जानिए

किसान विरोधी सरकार

उन्होंने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी जो सरकार आई, उसने भी किसानों के लिए कुछ नहीं किया। किसान आयोग नहीं बनाया। इस सरकार ने भी नहीं बनाया है। जनपद में पानी की बहुत बड़ी समस्या है। आज तक किसी भी सरकार ने किसानों के लिए कोई खेती और पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं की है। उनका आरोप था कि देश की गंगा सहित कई नदिया उफान पर हैं, लेकिन जनपद एटा के किसी भी बम्बे में पानी नहीं है। इसकी वजह से किसानो की खेती बर्बाद हो रही है। प्रदेश सरकार ने कोई व्यवस्था नहीं की है। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन (भानु ) राहुल गुप्ता को राष्ट्रीय महा सचिव बनाया गया।

Home / Etah / एससी एसटी एक्ट के विरोध में भारतीय किसान यूनियन की हुंकार, भाजपा को बड़ी चेतावनी, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो