डॉ. कठेरिया ने बताया कि गंगाजल मिलना जल्दी शुरू हो जाएगा। शहरवासियों को गंगाजल के लिए अधिक इंतजार नहीं करना है। एयरपोर्ट के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र शीघ्र मिलने वाला है। आगरा बैराज और स्मार्ट सिटी पर भी काम तेजी के साथ किया जा रहा है। खास बात यह है कि बातचीत के दौरान मंडलायुक्त अनिल कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक लव कुमार, जिलाधिकारी एनजी रविकुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।