रंजीत चौधरी के बारे में
आगरा के उभरते कलाकार रंजीत चौधरी गांव मुरेंडा फतेहपुर सीकरी के रहने वाले हैं। एक्टिंग की शुरुआत रंजीत ने 18 वर्ष की उम्र से शुरू की। एक जुनून और उत्साह के साथ जब फिल्मी दुनिया में रंजीत ने कदम रखा, तो सफलता उनके कदम चूमती चली गई। एक्टिंग के साथ ही उन्होंने कई बड़े सीरियल और फिल्म के लिए कास्टिंग भी की, जिसमें लाइफ आॅके के प्रसिद्ध धारावाहिक सावधान इंडिया, मैजिक पर आने वाले धारावाहिक पुलिस फाइल, सोनी के क्राइम पैट्रोल, जी टीवी के फीयर फाइल, दंगल के क्राइम अलर्ट सीरियल शामिल हैं। इसके साथ ही अल्ट्रा की वेब सीरीज क्राइम स्टोरीज के लिए वर्तमान में कास्टिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म वाह ताज, तेरे आने से, हॉलीवुड फिल्म मिलियन डॉलर आम्र्स के लिए काम किया है, वहीं सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर, मनोज वाजपेयी की आने वाली फिल्म सोन चिरैया के लिए आगरा से कास्टिंग की।