बताया जा रहा है कि तीन दिन पूर्व गांव में भागवत कथा के दौरान प्रधान पक्ष के लोग शराब पी रहे थे। इसका वहीं के रहने वाले मुकेश नाम के ग्रामीण ने विरोध किया था। शनिवार को जब मुकेश गांव से निकल रहा था, तभी महिला प्रधान और उनके साथियों ने मुकेश को रोक लिया। कहासुनी के बाद बढ़ते विवाद के दौरान ही महिला प्रधान सुनीता देवी ने तमंचे से फायर करते हुए सीधे गोली मार दी। गोली मुकेश को जा लगी। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन फानन ग्रामीणों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सकी हालत गंभीर होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि गांव में फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला प्रधान को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। महिला प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि दबंग महिला प्रधान का कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी वो दबंगई की कई बार घटना कर चुकी थी। उस पर पहेली कार्रवाई कर दी गई होती तो ये घटना नहीं होती।