scriptमुलायम के करीबी नेता के निधन से अखिलेश दुखी, दिल्ली से पहुंचे सैफई, शिवपाल यादव समेत तमाम सपाई मौजूद | Akhilesh Yadav over darshan singh yadav death | Patrika News
इटावा

मुलायम के करीबी नेता के निधन से अखिलेश दुखी, दिल्ली से पहुंचे सैफई, शिवपाल यादव समेत तमाम सपाई मौजूद

– सैफई पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि सैफई के प्रधान दर्शन सिंह यादव ने सैफई के लिये जो काम किये हैं उन्हें सदैव याद रखा जायेगा

इटावाOct 17, 2020 / 03:50 pm

Hariom Dwivedi

मुलायम के करीबी नेता के निधन से अखिलेश दुखी, पहुंचे सैफई, शिवपाल यादव समेत तमाम सपाई मौजूद

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव दिल्ली से सड़क मार्ग से सीधे सैफई दर्शन सिंह के आवास पर पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्पांजलि दी।

इटावा. सैफई के प्रधान दर्शन सिंह यादव के निधन पर शोक प्रकट करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सैफई और आसपास के इलाके के लोगों के लिये यह बहुत बड़ी क्षति है। नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के साथ ही उनकी निजी क्षति भी है। इसकी पूर्ति तो संभव नहीं है। यह रिक्तता सदैव उन्हें खटकेगी। उन्होंने कहा कि दर्शन सिंह और नेता जी ने सैफई के लिये जो काम किये हैं उन्हें सदैव याद रखा जायेगा।
सैफई गांव के प्रधान और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बाल सखा दर्शन सिंह यादव (90) का बीमारी के कारण शनिवार की सुबह निधन हो गया। पिछले दिनों हुए सीने में संक्रमण के बाद लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती थे । करीब 4 दशक से लगातार सैफई गॉव के प्रधान थे। उत्तर प्रदेश के अखिलेश सरकार में यश भारती सम्मान से सम्मानित किया गया था। पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार कराया गया। दर्शन सिंह के बड़े बेटे जय नारायण सिंह ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जानकारी मिलने के बाद दिल्ली से सड़क मार्ग से सीधे सैफई आये और दर्शनसिंह के आवास पर पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्पांजलि दी।
यह भी रहे मौजूद
इस मौके पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के पिता अभयराम सिंह यादव, रघुराज सिंह शाक्य पूर्व विधायक, सोबरन सिंह यादव विधायक करहल, गोपाल यादव जिला अध्यक्ष सपा इटावा, आलोक शाक्य पूर्व मंत्री, बृजेश कठेरिया विधायक किशनी कार्तिकेय यादव के अलावा आसपास के जनपद के हजारों लोग मौजूद रहे।

Home / Etawah / मुलायम के करीबी नेता के निधन से अखिलेश दुखी, दिल्ली से पहुंचे सैफई, शिवपाल यादव समेत तमाम सपाई मौजूद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो