scriptसपा आपस में ही लड़ कर खुद ही निपट जाएंगे : जयवीर सिंह | Jaiveer Singh Attacks Samajwadi Party Mutual Fight Ends Etawah | Patrika News
इटावा

सपा आपस में ही लड़ कर खुद ही निपट जाएंगे : जयवीर सिंह

समाजवादी पार्टी और सपा परिवार को आड़े हाथों लेते हुए यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहाकि, सपा, बसपा की तरह 2024 में पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। हमें इनसे लड़ने की जरूरत नहीं है। यह आपस में ही लड़ कर खुद निपट जाएंगे, चाहे वो शिवपाल सिंह हो और आजम खान (Azam Khan)।

इटावाMay 14, 2022 / 05:15 pm

Sanjay Kumar Srivastava

सपा आपस में ही लड़ कर खुद ही निपट जाएंगे : जयवीर सिंह

सपा आपस में ही लड़ कर खुद ही निपट जाएंगे : जयवीर सिंह

समाजवादी पार्टी और सपा परिवार को आड़े हाथों लेते हुए यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहाकि, सपा, बसपा की तरह 2024 में पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। हमें इनसे लड़ने की जरूरत नहीं है। यह आपस में ही लड़ कर खुद निपट जाएंगे, चाहे वो शिवपाल सिंह हो और आजम खान (Azam Khan)। ताज विवाद पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह कहाकि, ताज विवाद का पर्यटन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया के तहत प्रदेश सरकार काम करेगी। ताजमहल का नाम बदलकर तेजो महल करने पर जयवीर सिंह ने कहाकि, ये हमारी सरकार ने कभी नहीं कहा यह लोगों की निजी राय हो सकती है। जरूरी नहीं कि सरकार की तरफ से इस पर कोई टिप्पणी की जाए।
उद्योग के तौर पर विकसित होगा पर्यटन

कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का इटावा के सिचाई विभाग डाक बंगले में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पर्यटन मंत्री ने ताज विवाद पर कहाकि, इसका पर्यटन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पहले विदेशी एक घंटा ताज घूमने के बाद राजस्थान निकल जाता था। लेकिन प्रदेश सरकार अब नई व्यवस्था के तहत विदेशी पर्यटकों के लिए अब ऐसी व्यवस्था करेगी कि ताज घूमने के बाद पर्यटक यमुना एक्सप्रेस-वे से हेलीपोर्ट के जरिए गोवर्धन परिक्रमा करेगा। इसके बाद संगम स्नान के लिए जाएगा। राज्य में अब पर्यटन उद्योग के तौर पर विकसित होगा।
यह भी पढ़ें

Corona Virus Update : लंबे समय तक मास्क पहनना सेहत के लिए नुकसानदायक जानें क्या हो रहीं हैं समस्याएं, बरतें ये सावधानियां

गरीबों का राशन लेने वाले अपराधी

आजम खान मुद्दे पर जयवीर सिंह ने कहाकि, विपक्ष में कुछ नहीं बचा है। प्रदेश सरकार द्वारा अपात्र राशन कार्डधारकों से राशन कार्ड जमा कराने और वसूली पर जयवीर सिंह ने कहाकि, अपात्र राशन कार्ड पर गरीबों का राशन लेने वाले निश्चित तौर पर अपराधी हैं। ऐसे ही लोगों का राशन काट कर वास्तविक पात्र लोगों को राशन देने का काम करेंगे।

Home / Etawah / सपा आपस में ही लड़ कर खुद ही निपट जाएंगे : जयवीर सिंह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो