31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीएम के पास पहुंचे बुजुर्ग, बोले- मुझे एक दिन के लिए यूपी मालिक बनाओ, सबको फिट कर दूंगा

एक शख्स ने डीएम से खुद को एक दिन का यूपी मालिक बनाने की मांग कर दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 25 Dec 2022, 2:40 PM IST

ddddddd.jpg

यूपी के इटावा में शनिवार को समाधान दिवस मनाया जा रहा था। सैकड़ों लोग अपनी परेशानी लेकर अफसरों के पास पहुंचे थे। इस दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति ने डीएम से ना सिर्फ खुद को एक दिन के लिए यूपी का मालिक बनाने की मांग कर दी बल्कि इसके लिए अड़ भी गया।

‘डीएम साहब, मुझे एक दिन के लिए यूपी मालिक तो बनाना पड़ेगा’
इटावा डीएम अवनीश राय अपनी टीम के साथ बकेवर थाने मे समाधान दिवस के मौके पर बैठे थे। डीएम एक-एक करके सबकी शिकायतें सुन रहे थे। इसी बीच नगला के रहने वाले 80 साल के जगजीत राठौर ने डीएम को एक लेटर दिया। वह चाहते थे कि उन्हें एक दिन के लिए यूपी का मालिक बनाया जाए। इससे वह हर किसी की समस्या का समाधान करेंगे। यूपी में विकास कैसे किया जा सकता है, इसका सुझाव भी सरकार को देंगे।

डीएम बुजुर्ग की मांग से हैरान हो गए। वह अपनी कुर्सी से उठे और बुजुर्ग की हालत देख उन्हें नीचे बिठाया और पानी पिलाया। इसके बाद हर कोई उन्हें समझाया, कि यह मांग पूरा करना उनके अधिकार में नहीं आता। बुजुर्ग अपनी मांग पर अड़ गए। उन्होंने कहा जब तक आप मुझे यूपी का एक दिन का मालिक नहीं बनाते मैं यहां से नहीं जाऊंगा।

यह भी पढ़ें: डॉक्टर दे चुके थे जवाब, बहन ने भाई को लिवर देकर बचाई जानडॉक्टर दे चुके थे जवाब, बहन ने भाई को लिवर देकर बचाई जान

राजस्व विभाग के समझाने के बाद लौटे घर
डीएम अवनीश के साथ उस समय राजस्व विभाग के कई अफसर मौजूद थे। वह भी सारी समस्याओं को सुन रहे थे। जब बुजुर्ग जगजीत राठौर अपनी मांग को पूरा करने के लिए वहां खड़े थे, तब राजस्व विभाग के अधिकारियों ने उन्हें समझाया और उनको घर भेजा।