scriptजुल्मी मोदी और निर्दयी योगी की सरकार का 2022 और 2024 होगा अंत : प्रो. रामगोपाल यादव | ramgopal yadav targets bjp government | Patrika News
इटावा

जुल्मी मोदी और निर्दयी योगी की सरकार का 2022 और 2024 होगा अंत : प्रो. रामगोपाल यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि यहां की सरकार अन्याय की पर्यायवाची हो गयी है

इटावाAug 26, 2021 / 07:17 pm

Hariom Dwivedi

ramgopal_yadav.jpg
इटावा. समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता प्रो. रामगोपाल यादव ने केंद्र की मोदी सरकार को जुल्मी और प्रदेश की योगी सरकार को निर्दयी करार दिया। उन्होंने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश से और 2024 में केंद्र से दोनो सरकारों का अंत तय है। रामगोपाल सैफई में महानदल की जनाक्रोश रैली को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार सड़कें बेच रही है। रेलवे समेत देश की तमाम संपत्ति देश के चार-पांच उद्योगपतियों के हाथ मे बेच रहे हैं। यह लोग सब बेच रहे हैं तो सरकार राज किस पर करोगे।
उन्होंने कहा कि यहां की सरकार अन्याय की पर्यायवाची हो गयी है। महिलाएं बेरोजगारों और युवाओं के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। सरकार को हटाने के लिए लोगों को सड़कों पर उतरना होगा। यह सरकार कोरोना काल में लोगों को आक्सीजन और चिकित्सीय सुविधा नहीं दे पाई। प्रदेश सरकार कह रही है कि 23000 लोग मरे हैं लेकिन हकीकत में 15 से 17 लाख लोग मरे हैं।
यूपी में अत्याचार और अन्याय की पराकाष्ठा
प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में अत्याचार और अन्याय की पराकाष्ठा हो गयी है। उत्तर प्रदेश सरकार अन्याय की पर्याय बन गयी है। किसान, बेरोजगार, नौजवान, महिलाएं अपना हक मांगती है तो लाठीचार्ज होता है। कदम-कदम पर अन्याय हो रहा है। ऐसी स्थिति में सरकार को हटाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं अन्यथा देश भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएगा। प्रदेश में लाखों लोग कोरोना से मरे लेकिन सरकार ने छुपा लिया। इतनी जुल्मी सरकार को हटाना ही पड़ेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो