scriptशिवपाल सिंह यादव ने मुलायम सिंह यादव के ऐलान पर तोड़ी चुप्पी, दिया बहुत बड़ा बयान | Shivpal over mulayam singh yadav announcement on azam | Patrika News
इटावा

शिवपाल सिंह यादव ने मुलायम सिंह यादव के ऐलान पर तोड़ी चुप्पी, दिया बहुत बड़ा बयान

शिवपाल सिंह यादव ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव द्वारा आजम खान के पक्ष में पार्टी कार्यकर्ताओं के सड़क पर उतरने के आह्वान पर भी आखिरकार चुप्पी तोड़ी।

इटावाSep 07, 2019 / 09:15 pm

Abhishek Gupta

shivpal mulayam

shivpal mulayam

इटावा. अपने निर्वाचन क्षेत्र जसंवतनगर के सैफई क्षेत्र के ग्राम झिंगूपुर में प्राथमिक व जूनियर स्कूल की बाउंड्री वाल व इंटरलॉकिंग रोड के उद्घाटन में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रसपा (लोहिया) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव द्वारा आजम खान के पक्ष में पार्टी कार्यकर्ताओं के सड़क पर उतरने के आह्वान पर भी आखिरकार चुप्पी तोड़ी। इसी के साथ ही उन्होंने अपने भाजपा सरकार पर भी जोरदार हमला किया।
ये भी पढ़ें- अखिलेश ने दिया मुलायम का साथ, आंदलोन को लेकर आई बड़ी खबर

शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसान नौजवान छात्र व्यापारी हर वर्ग परेशान हैं। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर विफल है कानून व्यवस्था के नाम पर आये दिन हत्या लूट हो रही है अपराध बढ़ रहे हैं । अधिकारी रिश्वत लेकर अपनी जेब भरने में लगे हैं।
ये भी पढ़ें- चार प्रत्याशियों के बाद अखिलेश ने अचानक इन 5 लोगों को उतारा मैदान में

18 सितंबर को विशाल धरना प्रदर्शन-

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि किसान नौजवानों बेरोजगारों की समस्या को देखते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने फैसला लिया है। 18 सितंबर को विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सिर्फ झूठ की राजनीति करते हैं और झूठ को भी सौ बार बोलते हैं ताकि जनता भ्रमित होकर सच मानने लगे। देश में बेरोजगारी भ्रष्टाचार बढ़ता चला जा रहा है। सरकार ने वादा किया था कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे नौजवानों को नौकरी देगी। बिजली 24 घंटे देंगे, बिजली तो दी नहीं बल्कि दाम बढ़ा दिए।
Shivpal Yadav
नेताजी की बात का किसी ने मनन नहीं किया-

उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर प्रहार करते हुए कहा कि कोई भी पार्टी उत्तर प्रदेश की सड़कों पर नहीं उतर रही है। उन्होंने कहा कि नेता जी ने लखनऊ में प्रेस कान्फ्रेंस की थी आजम के पक्ष में पार्टी कार्यकर्ता के सड़क पर उतरने का आह्वान किया था, लेकिन उनकी बात पर पार्टी के किसी नेता ने मनन नहीं किया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी राजभवन, डीजीपी मुख्यालय का घेराव कर चुकी है। 18 सितंबर को बिजली के दाम बढ़ाने, पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने, आवारा पशुओं से किसानों की परेशानी, आज तमाम समस्याओं को लेकर इटावा कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
2022 में प्रसपा सरकार बनेगी-

अगर समय भाजपा सरकार अपने वादे पूरे नहीं करती है तो प्रगति समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार से हर वर्ग त्रस्त है। 2022 में ऐसा माहौल बनने जा रहा है कि पूरे प्रदेश में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। किसानों को बिजली पानी निःशुल्क दिया जाना चाहिए।
विकास के मामले में हमारा देश पाकिस्तान से भी पीछे-

उन्होंने नौजवानों से हाथ उठाकर पूछा कि क्या ढाई साल में कोई नौकरी मिली? क्या कोई सड़क बनते हुए देखी? क्या कोई नया पुल बनते हुए देखा? शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि विकास के मामले में हमारा देश पाकिस्तान से भी पीछे चला गया।

Home / Etawah / शिवपाल सिंह यादव ने मुलायम सिंह यादव के ऐलान पर तोड़ी चुप्पी, दिया बहुत बड़ा बयान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो