इटावा

शिवपाल सिंह यादव ने कहा- विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी, सीबीआई की कार्रवाई से जनता नाराज

Up Loksabha election 2024 इटावा में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जनता एनडीए सरकार से नाराज है। ‌ भाजपा राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। बदायूं सीट को लेकर भी उन्होंने यह जानकारी दी। ‌

इटावाApr 03, 2024 / 07:06 pm

Narendra Awasthi

शिवपाल सिंह यादव ने कहा एनडीए से जनता नाराज

UP Loksabha 2024 News सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि दिल्ली की सत्ता में एनडीए गठबंधन की किसी भी सूरत में वापसी नहीं हो रही है। देश भर में एनडीए गठबंधन के खिलाफ आक्रोश है। सपा को यूपी में अच्छी सीटें मिलेगी। शिवपाल सिंह यादव ने इटावा स्थित आवास में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘इंडिया गठबंधन’ बीजेपी को बुरी तरह से हरा रही है। एनडीए नेताओं के इशारे पर विपक्षी नेताओं को ईडी, सीबीआई जेल भेज रही है। जिससे लोगों में नाराजगी है। यही नाराजगी एनडीए गठबंधन को सत्ता से बेदखल कर देगी।

यह भी पढ़ें

पेट्रोल और डीजल दामों में भारी कमी, जानें 1 लीटर पेट्रोल और डीजल के आज की कीमत

बदायूं संसदीय सीट से आदित्य यादव को उतारे जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि यह बदायूं की जनता की मांग है। उन्होंने जनता की मांग को राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा है। फिलहाल बदायूं से वह इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार हैं। लेकिन इसका निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेना है कि बदायूं सीट से प्रत्याशी कौन होगा?

शिवपाल सिंह यादव कहां से लड़ेंगे चुनाव?

आदित्य यादव को टिकट मिलने की स्थिति में शिवपाल सिंह यादव कहां से चुनाव लड़ेंगे के सवाल पर उन्होंने कहा कि आप लोग इसकी चिंता ना करें।‌ हम चुनाव जरूर लड़ेंगे। पल्लवी पटेल की नाराजगी पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि चुनाव में उतरकर वह बीजेपी की मदद कर रही हैं।

 

एनडीए से जनता नाराज

शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पुलिस के संरक्षण में खूब हत्याएं हो रही हैं। भाजपा राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। विपक्षी नेताओं का शोषण किया जा रहा है। झूठे मुकदमे लिखकर नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। जनता सब देख रही है। जनता की नाराजगी ईवीएम मशीन पर दिखाई पड़ेगी। ‌

संबंधित विषय:

Hindi News / Etawah / शिवपाल सिंह यादव ने कहा- विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी, सीबीआई की कार्रवाई से जनता नाराज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.