सपा प्रवक्ता का बयान, 2022 के यूपी विधानसभा के चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता
- सपा प्रवक्ता का बयान, कहा 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मे सपा प्रमुख अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता
- प्रदेश मे सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियो से खफा आम लोग अब एक बार फिर से राज्य में समाजवादी सरकार की उम्मीद करने लगी है
- भाजपा फूट डालो राज करो नीति पर काम कर रही है

इटावा. समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मेजर आशीष चतुर्वेदी ने दावा किया है कि 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मे सपा प्रमुख अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि हर दल मे अखिलेश यादव को एक बार फिर से उत्तर प्रदेश मे मुख्यमंत्री बनने की चर्चाए आम हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बेशक अभी उत्तर प्रदेश मे विधानसभा चुनाव की आहट न हो लेकिन इसके बावजूद अभी से ही हर ओर राज्य के नये मुख्यमंत्री के तौर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नाम की चर्चाएं शुरू हो गयी है।
कांग्रेस सरकार जनाधार विहीन
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मे सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों से खफा आम लोग अब एक बार फिर से राज्य में समाजवादी सरकार की उम्मीद करने लगी है। उत्तर प्रदेश में काग्रेंस को पहले ही जनाधार विहीन हो चुकी है उसके किसी भी सीट पर जीतने की उम्मीद न के बराबर है। ऐसा ही कुछ हाल बहुजन समाज पार्टी का भी नजर आ रहा है क्योंकि इसके पीछे बसपा प्रमुख मायावती की लालची, शोषण वाली और भाजपा परस्त नीति मानी जा सकती है।
फूट डालो नीति पर काम कर रही भाजपा
मायावती को लेकर उन्होंने कहा कि वे सपा को हराने के लिए वे भाजपा से हाथ मिला सकती है। वहीं भाजपा के लिए कहा कि आए दिन इस सरकार में ब्राह्मण उत्पीड़न हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने ब्राह्मणों के खिलाफ अभियान चला रखा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महिलाएं असुरक्षित हैं। बीजेपी अंग्रेजों की तरह फूट डालो राज करो कि नीति पर काम कर रही है।
ये भी पढ़ें: दिवाली पर मिलने वाले उपहार का रखें हिसाब, ज्यादा महंगे गिफ्ट पर आ सकता है इनकम टैक्स विभाग का नोटिस
ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में 26.8 प्रतिशत घट गई सड़क दुर्घटनाएं, 23.2 मृत्यु दर में भी आई कमी
अब पाइए अपने शहर ( Etawah News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज